छत्तीसगढ़ में दीपावली की छुट्टियां बढ़ीं, अब 6 दिन बंद रहेंगे स्कूल

      Date:

      • स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया संशोधित आदेश, 6 से 11 नवंबर तक रहेगा अवकाश

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ में दीपावली के अवसर पर स्कूलों में छुट्टियों की अवधि बढ़ा दी गई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षण सत्र 2026-27 के लिए पूर्व में घोषित अवकाश में आंशिक संशोधन करते हुए अब कुल 6 दिन की छुट्टी घोषित की है। संशोधित आदेश के अनुसार प्रदेश के सभी शासकीय, अनुदान प्राप्त और गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों के साथ डीएड, बीएड और एमएड महाविद्यालयों में 6 नवंबर से 11 नवंबर 2026 तक दीपावली अवकाश रहेगा।

          स्कूल शिक्षा विभाग के उप सचिव ने 16 अक्टूबर 2026 को संशोधित आदेश जारी किया है। इससे पहले 21 सितंबर 2026 को जारी शैक्षणिक कैलेंडर में दीपावली की छुट्टियां 6 से 10 नवंबर तक कुल पांच दिनों के लिए निर्धारित की गई थीं। राज्य शासन ने इस आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए अवकाश की अवधि एक दिन बढ़ाकर 11 नवंबर तक कर दी है। इस फैसले से प्रदेश के विद्यार्थियों, शिक्षकों और शैक्षणिक संस्थानों को दीपावली पर्व के अवसर पर एक अतिरिक्त दिन की छुट्टी मिलेगी।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related