माँ दुर्गा के दरबार में सपरिवार पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, जिलेवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

      Date:

      • शिवाजी नगर, एमपी नगर, आरपी नगर और इंदिरा विहार के दुर्गोत्सव में हुए शामिल, श्रद्धालुओं को वितरित किया प्रसाद

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। शारदीय नवरात्र एवं दुर्गा पूजा के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी सपरिवार विभिन्न दुर्गोत्सवों में शामिल हुए। उन्होंने माँ दुर्गा के दरबार में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा जिलेवासियों के सुख, समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।

          भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने आरपी नगर, शिवाजी नगर, एमपी नगर और इंदिरा विहार सहित विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सवों में सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने माँ जगदम्बा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश और जिले में सुख-शांति, समृद्धि तथा सर्वांगीण विकास की मंगलकामना की। विभिन्न दुर्गोत्सव समितियों के पदाधिकारियों, सदस्यों और श्रद्धालुओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव समिति कोसाबाड़ी के अंतर्गत आरपी नगर में आयोजित दुर्गोत्सव, शिवाजी नगर डांडिया उत्सव, एमपी नगर दुर्गा पूजा एवं दशहरा उत्सव तथा इंदिरा विहार युवा दुर्गोत्सव में धार्मिक उल्लास का माहौल रहा। माँ दुर्गा की आराधना, विधि-विधान से पूजा-अर्चना और श्रद्धालुओं की भागीदारी से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। इन आयोजनों में गोपाल मोदी ने आयोजन समितियों के सदस्यों और श्रद्धालुओं से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने दुर्गोत्सव के आयोजन में जुटे कार्यकर्ताओं और समिति के सदस्यों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं को जीवंत बनाए रखने के साथ समाज में आपसी सद्भाव, सहयोग और एकता को मजबूत करते हैं।

          श्रद्धालुओं को वितरित किया प्रसाद

          माँ दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने शिवाजी नगर में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया। इस दौरान भक्तों में उत्साह देखने को मिला। माता रानी के जयकारों के बीच श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार और समाज की खुशहाली की कामना की। गोपाल मोदी ने माँ दुर्गा से प्रार्थना की कि माता रानी का आशीर्वाद सभी जिलेवासियों पर बना रहे और कोरबा जिला निरंतर विकास तथा प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता रहे। उन्होंने सभी के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और सकारात्मकता की कामना की।

          आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक हैं दुर्गोत्सव

          दुर्गा पूजा और दशहरा भारतीय संस्कृति एवं सनातन परंपरा के प्रमुख पर्व हैं। ये पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय, शक्ति, साहस और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश देते हैं। साथ ही सामूहिक सहभागिता के माध्यम से समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता की भावना को मजबूत करते हैं। कोरबा के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित दुर्गोत्सवों में श्रद्धालुओं की भागीदारी और धार्मिक कार्यक्रमों के प्रति उत्साह से शहर का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की सपरिवार सहभागिता, माँ दुर्गा के दर्शन, प्रसाद वितरण और जिलेवासियों की सुख-समृद्धि के लिए की गई प्रार्थना ने आयोजनों में आत्मीयता का भाव बढ़ाया।

          संत रविदास के समरसता संदेश को घर-घर पहुंचाएगी भाजपा : भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related