मुरिया दरबार और बस्तर दशहरा उत्सव में होंगी शामिल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

      Date:

      • राज्यपाल रमेन डेका करेंगे अध्यक्षता, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित अनेक जनप्रतिनिधि रहेंगे मौजूद

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु 23 अक्टूबर को बस्तर प्रवास के दौरान जगदलपुर में आयोजित मुरिया दरबार एवं बस्तर दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगी। कार्यक्रम का आयोजन दोपहर 12:45 बजे लालबाग मैदान में होगा।

          कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा सहित राज्य सरकार के मंत्री, सांसद, विधायक और अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में पर्यटन, संस्कृति एवं धार्मिक न्यास मंत्री राजेश अग्रवाल, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े , स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी तथा स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव भी शामिल होंगे। इसके अलावा बस्तर के सांसद महेश कश्यप, जगदलपुर के विधायक किरण सिंह देव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप और महापौर संजय पाण्डे सहित अन्य जनप्रतिनिधि विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

          बस्तर की सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है दशहरा

          बस्तर दशहरा अपनी विशिष्ट परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के लिए देश-दुनिया में जाना जाता है। यह उत्सव बस्तर की जनजातीय संस्कृति, आस्था और सामुदायिक सहभागिता का महत्वपूर्ण प्रतीक है। मुरिया दरबार इस आयोजन की प्रमुख परंपराओं में से एक है, जिसमें बस्तर की पारंपरिक व्यवस्था और जनभागीदारी की झलक देखने को मिलती है। राष्ट्रपति की उपस्थिति से इस ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक आयोजन को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष महत्व मिलेगा।

          बस्तर आज शांति, विकास और समृद्धि की नई दिशा में आगे बढ़ रहा : राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की सौजन्य भेंट

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुख्यमंत्री निवास कार्यालय...