अटल बिहारी वाजपेयी के योगदान से बना छत्तीसगढ़, उनका योगदान हमेशा अविस्मरणीय रहेगा : किरण देव

      Date:

      • जगदलपुर में ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जिला स्तरीय राज्योत्सव आयोजित, विधायक ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां; माओवाद से मुक्त बस्तर में विकास को मिली नई गति

      जगदलपुर(AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 26वें वर्ष के अवसर पर बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर में जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 का आयोजन किया गया। इस वर्ष समारोह की केंद्रीय थीम ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ रखी गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और नागरिकों ने बस्तर को शांति, समृद्धि और विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

          छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना

          छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना

          समारोह में जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव ने राज्य निर्माण के प्रणेता भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने छत्तीसगढ़वासियों की भावनाओं और राज्य निर्माण की जनआकांक्षा का सम्मान करते हुए प्रदेश को अलग राज्य का गौरव प्रदान किया। उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। विधायक श्री देव ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि सरकार ने अपने वादे के अनुरूप 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की व्यवस्था की है। वहीं महतारी वंदन योजना के माध्यम से 70 लाख से अधिक महिलाओं के खातों में प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता राशि भेजी जा रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जगदलपुर में 24 घंटे संचालित नालंदा परिसर जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके साथ ही धुरवा जनजाति बहुल धुड़मारास गांव को हेरिटेज विलेज के रूप में विकसित करने, होम-स्टे और पर्यटन कॉरिडोर जैसी पहल से स्थानीय युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर तैयार हो रहे हैं। कार्यक्रम में नगर निगम सभापति खेमसिंह देवांगन, बस्तर संभागायुक्त डोमन सिंह, आईजी बद्रीनारायण मीणा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी तन्मय खन्ना सहित जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

          https://dprcg.gov.in/post/1793700487/राज्य-निर्माण-के-प्रणेता-भारत-रत्न-श्री-अटल-बिहारी-वाजपेयी-का-योगदान-अविस्मरणीय-विधायक-श्री-किरण-देव

          नारी शक्ति और युवा ऊर्जा से बदलेगा बस्तर का भविष्य

          नगर निगम जगदलपुर के महापौर संजय पांडे ने कहा कि नारी शक्ति और युवा ऊर्जा नए बस्तर के निर्माण का मजबूत आधार हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक माओवादी हिंसा का सामना करने वाला बस्तर अब शांति और विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। बस्तर की बेटियां देश की सीमाओं की सुरक्षा से लेकर खेल, नवाचार, उद्यमिता और डिजिटल क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। महापौर ने बस्तर ओलंपिक और बस्तर पंडुम जैसी पहलों को स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने वाला महत्वपूर्ण प्रयास बताया। उन्होंने कहा कि इन आयोजनों से युवाओं को अपनी क्षमता दिखाने और रोजगार के नए अवसर तलाशने का अवसर मिल रहा है।

          माओवाद मुक्त बस्तर के बाद विकास पर विशेष जोर

          कलेक्टर आकाश छिकारा ने जिले की विकास यात्रा की जानकारी देते हुए कहा कि सुरक्षा बलों के बलिदान और जनसहयोग से 31 मार्च 2026 को बस्तर क्षेत्र का माओवाद मुक्त होना ऐतिहासिक उपलब्धि है। इसके बाद प्रशासन का विशेष ध्यान शांति, जनसुविधाओं के विस्तार और तेज विकास पर केंद्रित है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत करीब 8,700 करोड़ रुपये की लागत से अंदरूनी क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है। गीदम-भोपालपटनम फोरलेन कॉरिडोर और अंतागढ़-जगदलपुर रेल परियोजना पर भी काम जारी है। रायपुर और हैदराबाद के लिए नियमित हवाई सेवाओं से क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर हो रही है।  इसके अलावा बस्तर मावा अभियान, पूना नर्कोम, 10 हजार से अधिक देवगुड़ी एवं मातागुड़ी स्थलों का संरक्षण तथा मेडिकल कॉलेज और सुपर स्पेशलिटी अस्पताल जैसी सुविधाओं से जिले में विकास को गति मिल रही है। देऊरगांव और मटनार सिंचाई परियोजनाओं से कृषि क्षेत्र को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। प्रशासन ने वर्ष 2031 तक बस्तर के प्रत्येक गांव को सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और डिजिटल सुविधाओं से जोड़कर विकसित क्षेत्र बनाने का लक्ष्य रखा है।

          हितग्राहियों को मिला योजनाओं का लाभ, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

          राज्योत्सव के दौरान अतिथियों ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया और नागरिकों से शासन की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने की अपील की। इस अवसर पर पात्र हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड, भूमि स्वामित्व दस्तावेज सहित अन्य सहायता प्रदान की गई। मां दंतेश्वरी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु संचालित पदयात्री सेवा केंद्र में सहयोग करने वाले समाजसेवियों और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूली बच्चों और पारंपरिक लोक कलाकारों को भी पुरस्कृत किया गया।

          केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में होगा छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का समापन, राज्य की विभूतियों को मिलेगा अलंकरण सम्मान

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related