लोकभवन में चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया नमन, अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी दी श्रद्धांजलि
रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन में भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने डॉ. हजारिका के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके सांस्कृतिक योगदान का स्मरण किया। डॉ. भूपेन हजारिका असम सहित देश-विदेश में अपनी विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान रखने वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी कलाकार थे। संगीत, साहित्य और कला के क्षेत्र में उनके योगदान ने उन्हें व्यापक पहचान दिलाई। उनके योगदान के सम्मान में उन्हें भारत रत्न से अलंकृत किया गया था।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, विधिक सलाहकार श्रीमती सत्यभामा अजय दुबे सहित लोकभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी डॉ. हजारिका के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
राज्यपाल रमेन डेका ने विद्यार्थियों से किया संवाद, बताए सफलता के मंत्र

