15 नवंबर को छत्तीसगढ़ आएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल

      Date:

      • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निमंत्रण पर तय हुआ दौरा, राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार पहुंचेंगे प्रदेश, प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी भी रहेंगी मौजूद

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद यह उनका प्रदेश का पहला दौरा होगा। इस दौरान वे रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आमंत्रण पर नितिन नबीन ने छत्तीसगढ़ आने की सहमति दी है। कार्यक्रम में भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी की भी उपस्थिति रहेगी।

          जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को छत्तीसगढ़ आने का निमंत्रण दिया था। उन्होंने इसे स्वीकार करते हुए 15 नवंबर को धरमजयगढ़ पहुंचने की सहमति दी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनके पहले प्रदेश प्रवास को लेकर भाजपा संगठन और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति, परंपराओं और स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी नायकों के योगदान को याद किया जाएगा। समारोह में नितिन नबीन और स्मृति ईरानी की मौजूदगी को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

          भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर मनाया जाता है गौरव दिवस

          जनजातीय गौरव दिवस प्रत्येक वर्ष 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। केंद्र सरकार ने वर्ष 2021 में इस दिन को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी। इसका उद्देश्य देश के स्वतंत्रता संग्राम में आदिवासी वीरों के योगदान को सम्मान देना और जनजातीय समाज की सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं तथा ऐतिहासिक पहचान को संरक्षित करना है।

          बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान को किया जाता है याद

          भगवान बिरसा मुंडा ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ आदिवासी समाज को संगठित कर उलगुलान आंदोलन का नेतृत्व किया था। उन्होंने जल, जंगल और जमीन पर जनजातीय समुदाय के अधिकारों तथा सामाजिक स्वाभिमान की रक्षा के लिए संघर्ष किया। जनजातीय गौरव दिवस पर देशभर में विभिन्न आयोजन कर भगवान बिरसा मुंडा सहित अनेक आदिवासी स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और योगदान को याद किया जाता है।

          नितिन नबीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर कोरबा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              जज के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने वाले टीआई पर गिरी गाज, एसएसपी ने किया लाइन अटैच

              बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। फैमिली कोर्ट के न्यायाधीश के खिलाफ एफआईआर दर्ज...