दिवंगत पत्रकार हरिराम चौरसिया के परिजनों को मिली 25 हजार की सहायता, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने घर पहुंचकर जताया शोक

      Date:

      • शांति देवी मेमोरियल की ओर से सौंपी गई आर्थिक मदद, प्रेस क्लब के सदस्यों ने पहल के लिए जताया आभार

          कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। वरिष्ठ पत्रकार एवं कोरबा प्रेस क्लब के सदस्य रहे स्वर्गीय हरिराम चौरसिया के निधन पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने उनके बालकोनगर स्थित साडा कॉलोनी आवास पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने दिवंगत पत्रकार के पिता गुलाबचंद चौरसिया, भाई रामसमुज चौरसिया, राधेश्याम चौरसिया सहित अन्य परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में धैर्य बनाए रखने का संबल दिया।

          स्वर्गीय हरिराम चौरसिया

          इस दौरान पूर्व मंत्री ने प्रेस क्लब के पदाधिकारियों के साथ स्वर्गीय हरिराम चौरसिया के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। कोरबा प्रेस क्लब में पूर्व में की गई घोषणा के अनुरूप जयसिंह अग्रवाल ने शांति देवी मेमोरियल की ओर से स्वर्गीय हरिराम चौरसिया के परिजनों को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता नकद प्रदान की। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता केवल पेशा नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने, जनसमस्याओं को सामने लाने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। पत्रकार अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए आम जनता की आवाज बनते हैं।

          उन्होंने कहा कि हरिराम चौरसिया का निधन पत्रकारिता जगत के लिए दुखद क्षति है। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनका योगदान और उनकी स्मृतियां सदैव याद की जाती रहेंगी। दुख की इस घड़ी में वे और शांति देवी मेमोरियल परिवार के साथ खड़े हैं। आर्थिक सहायता का यह प्रयास दिवंगत पत्रकार के प्रति सम्मान, संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना का प्रतीक है। इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष नौशाद खान, सचिव दिनेश राज, सहसचिव हरीश तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य राजेश मिश्रा, नईदुनिया के ब्यूरो प्रमुख देवेंद्र गुप्ता, महिला पत्रकार आशा ठाकुर, बालकोनगर ब्लॉक अध्यक्ष ए.डी. जोशी, नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहू और पार्षद बद्री किरण सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

          पहले भी की जा चुकी है 25 हजार रुपये की सहायता

          उल्लेखनीय है कि पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कोरबा प्रेस क्लब के तिलक भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान घोषणा की थी कि प्रेस क्लब के किसी सदस्य के निधन पर शांति देवी मेमोरियल की ओर से उनके परिजनों को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसी घोषणा के तहत स्वर्गीय हरिराम चौरसिया के परिवार को सहायता राशि प्रदान की गई। इससे पहले प्रेस क्लब के सदस्य स्वर्गीय संजय देवांगन के निधन पर भी उनके परिजनों को 25 हजार रुपये की सहायता दी गई थी।कोरबा प्रेस क्लब ने इस पहल की सराहना करते हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के प्रति आभार व्यक्त किया है।

          दिवंगत पत्रकार संजय देवांगन के परिजनों से मिले पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, सौंपी 25 हजार रुपये की सहायता राशि

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related