मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशीलता से पटवारियों की हड़ताल स्थगित

      Date:

      • वेतन विसंगति और पदोन्नति संबंधी मांगों का परीक्षण कर निराकरण की अनुशंसा करेगी समिति, हड़ताल अवधि में हुई कार्यवाहियों पर भी होगा सहानुभूतिपूर्वक विचार

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल और सकारात्मक संवाद के बाद छत्तीसगढ़ पटवारी संघ ने अपनी राज्यव्यापी हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज मुख्यमंत्री निवास में पटवारी संघ के पदाधिकारियों ने औपचारिक मुलाकात की। इस दौरान संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से चर्चा करते हुए अपनी मांगों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। मुख्यमंत्री साय ने उनकी समस्याओं को पूरे धैर्य और सहानुभूति के साथ सुना। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कर्मचारियों की उचित मांगों का समाधान संवाद और आपसी समझ से ही होना चाहिए। राज्य सरकार अपने कर्मचारियों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील है।

          https://dprcg.gov.in/post/1795338315/Raipur-Patwaris-strike-called-off-following-Chief-Minister-Vishnu-Deo-Sai-s-sensitive-approach

          मुख्यमंत्री साय ने पटवारियों की वेतन विसंगति एवं पदोन्नति संबंधी मांगों के परीक्षण के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित करने के निर्देश दिए। यह समिति संबंधित मांगों के विभिन्न पहलुओं का परीक्षण कर उनके निराकरण के संबंध में अपनी अनुशंसाएं प्रस्तुत करेगी। मुख्यमंत्री साय ने हड़ताल अवधि में हुई कार्यवाहियों के संबंध में सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान संवाद और आपसी समझ के माध्यम से किया जाना चाहिए। राज्य सरकार कर्मचारियों की उचित मांगों और समस्याओं के निराकरण के प्रति संवेदनशील है। सकारात्मक चर्चा के बाद छत्तीसगढ़ पटवारी संघ के पदाधिकारियों ने अपनी राज्यव्यापी हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की। उन्होंने पटवारियों की मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाने तथा उच्चस्तरीय समिति गठित करने के निर्देश देने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

          छत्तीसगढ़ के विकास में तेलुगु समाज का महत्वपूर्ण योगदान : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related