शरद पवार की बिगड़ी तबीयत, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, डिहाइड्रेशन की आशंका

      Date:

      • पिता की तबीयत बिगड़ने पर बैठक छोड़कर अस्पताल पहुंचीं सुप्रिया सुले

          मुंबई (एजेंसी)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार ) के प्रमुख शरद पवार की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी बेटी और पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुप्रिया सुले ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी दी। उन्होंने शरद पवार को डिहाइड्रेशन होने की आशंका जताई है।

          सुप्रिया सुले ने बताया कि पिता को आराम करने और यात्रा कम करने की जरूरत है, लेकिन वे लगातार काम में व्यस्त रहते हैं। उन्होंने पिता की सेहत को लेकर चिंता जताने वाले सभी लोगों का आभार भी व्यक्त किया। दरअसल, सुप्रिया सुले ने गुरुवार को एनसीपी (एसपी) नेताओं की अहम बैठक बुलाई थी। इसमें पार्टी के अंदर चल रहे विवाद और संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होनी थी। शरद पवार को भी इस बैठक में शामिल होना था।इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने की सूचना मिली। इसके बाद सुप्रिया सुले बैठक छोड़कर अस्पताल के लिए रवाना हो गईं।

          शरद पवार की उम्र 85 वर्ष है। सुप्रिया सुले ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस में पिता को अस्पताल में भर्ती कराने और डिहाइड्रेशन की आशंका की जानकारी दी। फिलहाल अस्पताल की ओर से उनकी स्वास्थ्य स्थिति को लेकर विस्तृत मेडिकल बुलेटिन सामने आने की जानकारी नहीं है। उनके अस्पताल में भर्ती होने की खबर के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में चिंता बढ़ गई है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related