संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा, इसके मूल्यों का सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य : गोपाल मोदी

      Date:

      • भाजपा कोरबा ने संविधान गौरव दिवस पर बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर के योगदान को किया याद

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा संविधान गौरव दिवस के अवसर पर टी.पी. नगर स्थित जिला भाजपा कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, प्रदेश मंत्री रितु चौरसिया एवं महापौर संजूदेवी राजपूत की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में जिला संयोजक विधि प्रकोष्ठ अखिलेश पांडेय मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस दौरान संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान को याद करते हुए संविधान के प्रति सम्मान, निष्ठा और समर्पण का संकल्प लिया गया।

          कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि भारतीय संविधान देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था की आत्मा है। संविधान का निर्माण लगभग 2 वर्ष 11 माह 18 दिन में पूरा हुआ। प्रारूप समिति के अध्यक्ष बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने इसके निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 26 नवंबर 1949 को संविधान सभा ने भारतीय संविधान को अंगीकृत किया और 26 जनवरी 1950 को इसे देश में लागू किया गया। उन्होंने कहा कि संविधान की प्रस्तावना में नागरिकों के अधिकार, समानता, स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों की भावना समाहित है। प्रत्येक नागरिक को राजनीतिक विचारधाराओं से ऊपर उठकर भारतीय नागरिक के रूप में संविधान का सम्मान और पालन करना चाहिए। संविधान केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक व्यवस्था का मजबूत आधार है। गोपाल मोदी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ राजनीतिक दल संविधान को लेकर राजनीति कर रहे हैं, जबकि बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर के साथ कांग्रेस के व्यवहार को देश भली-भांति जानता है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संविधान के प्रति सम्मान और निष्ठा रखते हैं तथा इसकी महत्ता को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

          संविधान निर्माण की ऐतिहासिक प्रक्रिया पर डाला प्रकाश

          कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला संयोजक विधि प्रकोष्ठ अखिलेश पांडेय ने कहा कि भारतीय संविधान प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता, शिक्षा तथा सामाजिक एवं आर्थिक अधिकार प्रदान करता है। इसमें केंद्र और राज्य सरकारों के अधिकारों एवं दायित्वों का स्पष्ट उल्लेख किया गया है। संविधान नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करने वाला महत्वपूर्ण दस्तावेज है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों और नारी वंदन से संबंधित पहलों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि संविधान केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था, नागरिक अधिकारों और राष्ट्रीय एकता का आधार है। प्रत्येक भारतीय को संविधान के मूल्यों और आदर्शों का सम्मान करते हुए देश की एकता एवं अखंडता को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

          भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे उपस्थित

          कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीना शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, एमआईसी सदस्य नरेंद्र देवांगन, जिला महामंत्री संजय शर्मा एवं अजय विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह, योगेश जैन, लक्की नंदा, रुक्मणी नायर, अजय कंवर, अजय दुबे, अर्जुन गुप्ता, शैलेन्द्र यादव, प्रदीप सिंह, नीरज ठाकुर, संजय राठौर, अविनाश दुबे, सरजू अजय, डॉ. विजय राठौर, रामनारायण सराफ, राजेश लहरे, अंजना सिंह, बी.डी. शर्मा सहित भाजपा के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

          भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस, गोष्ठी आयोजित कर बताई गई उपलब्धियां

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related