सनकी युवक ने अपने ही मां पर किया धारदार हथियार से हमला, फिर  पड़ोस की बुजुर्ग महिला को किया लहूलुहान

      Date:

      • धमतरी के टिकरापारा वार्ड में वारदात से मचा हड़कंप, दोनों महिलाएं घायल; बुजुर्ग महिला के हाथ में लगे 10 टांके, आरोपी हिरासत में

      धमतरी (AkhandBharatHNKP.Com)। शहर के टिकरापारा वार्ड में शनिवार को एक युवक की हिंसक हरकत से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक ने पहले अपनी मां पर धारदार हथियार से हमला किया और फिर घर से बाहर निकलकर पड़ोस में दुकान लगाकर बैठी बुजुर्ग महिला को भी निशाना बना लिया। अचानक हुए इस हमले में दोनों महिलाएं घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

          जानकारी के अनुसार, घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के टिकरापारा वार्ड की है। आरोपी की पहचान देवा निर्मलकर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसने पहले घर में अपनी मां पर धारदार हथियार से वार किया। इसके बाद वह घर से बाहर निकला और पास में छोटी सी दुकान लगाकर बैठी कौशल्या बाई पर हमला कर दिया। हमले में कौशल्या बाई के हाथ में गंभीर चोट आई। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उनके हाथ में 10 टांके लगाए गए। वहीं, आरोपी की मां भी हमले में घायल हुई हैं और उनका उपचार कराया जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

          घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी देवा निर्मलकर को हिरासत में ले लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। फिलहाल मां और पड़ोस की बुजुर्ग महिला पर हमला करने की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ और जांच के बाद ही हमले के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

          दशहरा कार्यक्रम में खूनी हमला : युवक की गर्दन पर धारदार हथियार से वार, अंधेरे का फायदा उठाकर हमलावर फरार

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related