छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट जारी, 10वीं में महासमुंद की बेटियों का जलवा, 12वीं में जिज्ञासू वर्मा बने टॉपर

      Date:

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। रिजल्ट घोषित होते ही विद्यार्थियों और अभिभावकों में खुशी का माहौल देखने को मिला। छात्र अब मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

          10वीं बोर्ड परीक्षा में महासमुंद जिले की दो छात्राओं ने 594 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया है। इनमें एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुंदा की संध्या नायक और एकलव्य स्कूल बलोदा की परीरानी प्रधान शामिल हैं। वहीं मुंगेली के अंशुल शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा स्थान हासिल किया है। इस वर्ष 10वीं बोर्ड परीक्षा में करीब 3 लाख 20 हजार 535 छात्र-छात्राओं ने पंजीयन कराया था।

          12वीं बोर्ड परीक्षा में बलौदाबाजार जिले के सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र जिज्ञासू वर्मा ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। दूसरे स्थान पर बेमेतरा जिले की आत्मानंद स्कूल की छात्रा ओमनी वर्मा रहीं, जबकि तीसरे स्थान पर कृष महंत ने जगह बनाई है। इस वर्ष 12वीं बोर्ड परीक्षा में 2 लाख 45 हजार 785 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। बता दे की प्रदेश में इस बार 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 5.66 लाख विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              आत्मानंद और विवेकानंद स्कूलों में 5 हजार पदों पर होगी भर्ती, राज्य स्तरीय परीक्षा के जरिए होगा चयन

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम (सेजस)...