अदाणी फाउंडेशन ने 41 गांवों के 36000 मरीजों को दिया नि:शुल्क उपचार

      Date:

          अदाणी पावर लिमिटेड

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। अदाणी पावर लिमिटेड रायगढ़ की सामाजिक इकाई अदाणी फाउंडेशन द्वारा संचालित दो मोबाइल हेल्थ केयर यूनिट्स (एमएचसीयू) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा में अहम योगदान दिया है। संयंत्र के परिधीय क्षेत्र के 23 गाँवों और रेल लाइन क्षेत्र के 18 गाँवों में कुल 41 गाँवों में पहुंचकर इन यूनिट्स ने 36,525 ग्रामीणों को नि:शुल्क प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराईं। हर यूनिट में एक एमबीबीएस डॉक्टर, फार्मासिस्ट, ड्राइवर और सोशल प्रोटेक्शन ऑफिसर शामिल हैं जो नियमित रूट प्लान के अनुसार स्वास्थ्य शिविर आयोजित करते हैं। वित्तीय वर्ष के दौरान कुल 1,137 शिविर आयोजित किए गए, जिनमें 14,705 पुरुष, 16,471 महिलाएँ और बड़ी संख्या में बुजुर्ग लाभान्वित हुए।

          अदाणी पावर लिमिटेड

          3,361 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण

          एमएचसीयू टीम ने 16,687 बीपी टेस्ट, 2,412 शुगर टेस्ट और 397 हीमोग्लोबिन टेस्ट किए। इसके अलावा 89 घरों में जाकर असमर्थ एवं बुजुर्ग मरीजों को दवाइयाँ और उपचार उपलब्ध कराए गए। 162 स्वास्थ्य जागरूकता सत्रों में 3,361 ग्रामीणों को स्वास्थ्य जानकारी और परामर्श दिया गया। बच्चों की स्वास्थ्य आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए चार स्कूल हेल्थ कैंप भी आयोजित किए गए, जिनमें 316 बच्चों की जांच और आवश्यक उपचार किया गया। प्रमुख स्वास्थ्य समस्याओं में एनीमिया, त्वचा रोग और पोषण संबंधी मुद्दे सामने आए।

          स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाना प्राथमिकता

          ग्राम छोटे भंडार के अशोक सिदार ने कहा कि एमएचसीयू की नि:शुल्क सेवाओं से हमारे स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। जागरूकता सत्रों ने ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति समझ बढ़ाई। ग्राम गेजमुड़ा के प्रेम शंकर पटेल ने बताया कि पहले बीपी और शुगर की जांच के लिए रायगढ़ जाना पड़ता था, लेकिन अब यह सुविधा गाँव में ही उपलब्ध है। अदाणी फाउंडेशन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। एमएचसीयू परियोजना महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और दूरस्थ बस्तियों में स्वास्थ्य सुविधाओं की पहुँच और जागरूकता को बढ़ाने में प्रभावी साबित हुई है और फाउंडेशन ने और अधिक गाँवों को जोडऩे की प्रतिबद्धता जताई है।

          अदाणी फाउंडेशन की कम्युनिटी फर्स्ट पहल से शिक्षा, स्वास्थ्य व सुरक्षा को मिली नई मजबूती

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              घर में घुसा तेंदुआ, मचा हड़कंप, घंटों मशक्कत के बाद रेस्क्यू

              मनेन्द्रगढ़ (AkhandBharatHNKP.Com)। जिले के जनकपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत खिरकी...