CGBSE का फैसला : 10वीं-12वीं के पास-फेल छात्रों को मिलेगा अगली कक्षा में प्रवेश

      Date:

      • द्वितीय मुख्य परीक्षा 2026 में शामिल विद्यार्थियों को राहत, 27 अगस्त तक प्रवेश का मौका

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)।  छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने 10वीं और 12वीं की द्वितीय मुख्य परीक्षा 2026 में शामिल विद्यार्थियों के लिए राहत भरा फैसला लिया है। मंडल ने उत्तीर्ण और अनुत्तीर्ण दोनों विद्यार्थियों को निर्धारित पात्रता के अनुसार अगली कक्षा में प्रवेश देने के निर्देश स्कूलों को दिए हैं।

          मंडल की ओर से प्रदेश के संबंधित स्कूलों के प्राचार्यों को निर्देश जारी किए गए हैं। इसके तहत द्वितीय मुख्य परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों को नियम और पात्रता के आधार पर आगे की पढ़ाई के लिए प्रवेश दिया जाएगा। विद्यार्थियों को 27 अगस्त 2026 तक प्रवेश लेने का अवसर दिया गया है। इस फैसले से उन छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी, जो परीक्षा परिणाम के बाद अगली कक्षा में दाखिले को लेकर असमंजस में थे। स्कूल प्रबंधन को भी पात्र विद्यार्थियों की प्रवेश प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं। मंडल ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित स्कूल में समय पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करें।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related