महिला अधिकार, सुरक्षा और सशक्तिकरण पर प्रस्तावित प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर हुई चर्चा
रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर से सौजन्य भेंट की। इस दौरान प्रदेश में प्रस्तावित महिला जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
डॉ. ममता साहू ने प्रशिक्षण कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग से मार्गदर्शन प्राप्त किया। कार्यक्रम के जरिए महिलाओं को उनके अधिकारों, कानूनी प्रावधानों और उपलब्ध सहायता तंत्र की जानकारी देने पर जोर दिया जाएगा। डॉ. ममता साहू ने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों और कानूनों की जानकारी देना सशक्तिकरण की पहली सीढ़ी है। राष्ट्रीय महिला आयोग के मार्गदर्शन से प्रस्तावित प्रशिक्षण कार्यक्रम को और प्रभावी तरीके से आयोजित कर महिलाओं तक अधिकार एवं सुरक्षा से जुड़ी जानकारी पहुंचाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान, अधिकार और सशक्तिकरण को लेकर लगातार जागरूकता एवं प्रशिक्षण गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। राष्ट्रीय महिला आयोग के साथ समन्वय से इन प्रयासों को और व्यापक बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।
डॉ. ममता साहू बनीं राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष, लंबे इंतजार के बाद निगम-मंडलों में हुई नियुक्तियां

