नई दिल्ली (एजेंसी)। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने असिस्टेंट जनरल मैनेजर के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट www.centralbankofindia.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
रिस्क मैनेजमेंट : मिनिमम 55% अंकों के साथ स्टैटिक्स या इकोनॉमिक्स में बीएससी, या फायनेंस या बैंकिंग में एमबीए की डिग्री। एफआरएम, सीएपीए या पीआरएम का सर्टिफिकेट, 10 साल बैंक में काम करने का एक्सपीरियंस जिसमें से 5 साल रिस्क मैनेजमेंट के क्षेत्र में काम किया हो।
फायनेंस एंड अकाउंट्स : ग्रेजुएशन के साथ सीए की डिग्री, बैंक में 10 साल का वर्क एक्सपीरियंस जिसमें 7 साल कॉर्पोरेट टैक्स या बैलेंस शीट पर हेड ऑफिस लेवल पर काम किया हो।
क्रेडिट ऑफिसर : सीए, सीएफए, आईसीडब्ल्यूए या बैकिंग या फायनेंस में दो साल पीजी, 10 साल बैंकिंग का एक्सपीरियंस जिसमें से 7 साल कॉर्पोरेट या लार्ज क्रेडिट हैंडलिंग की हो।
एज लिमिट
- न्यूनतम : 33 साल
- अधिकतम : 45 साल
- एससी, एसटी : 5 साल की छूट
- ओबीसी : 3 साल की छूट
सैलरी
- शुरुआती सैलरी : 1 लाख 20 हजार रुपए प्रतिमाह
फीस
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांगजन, महिला : 175 रुपए
- सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस : 850 रुपए
सिलेक्शन प्रोसेस
- रिटन एग्जाम
- इंटरव्यू
ऐसे करें आवेदन
- ऑफिशियल वेबसाइट www.centralbankofindia.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर “अप्लाई ऑनलाइन” लिंक पर क्लिक करें।
- नया रजिस्ट्रेशन करके लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें, डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फीस का भुगतान करें।
- इसका प्रिंटआउट लेकर रखें।

