बिलासपुर जोन की 18 ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी

      Date:

      • गोंदिया स्टेशन और निपनिया-भाटापारा सेक्शन में निर्माण कार्य के चलते असर, MP, नागपुर और झारखंड रूट प्रभावित

          बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर जोन में विभिन्न निर्माण और मेंटेनेंस कार्यों के चलते कुल 18 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इनमें रायपुर मंडल की 8 पैसेंजर और नागपुर मंडल की 10 ट्रेनें शामिल हैं। ये ट्रेनें 3 मई से 22 मई के बीच अलग-अलग तिथियों में नहीं चलेंगी। इसके अलावा 20 ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है, जबकि 2 ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है।

          दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे
          फाइल फोटो

          इस निर्णय का असर बिलासपुर और रायपुर होकर गुजरने वाली ट्रेनों पर पड़ेगा, जिससे टाटानगर, इतवारी, बालाघाट, रायगढ़, कोरबा और गेवरा रोड से यात्रा करने वाले यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।  रेलवे अधिकारियों के अनुसार नागपुर मंडल के गोंदिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-4 पर मेंटेनेंस कार्य किया जाना है। इस कारण प्लेटफॉर्म नंबर-4 (डाउन मेन लाइन) लगभग 20 दिनों तक बंद रहेगा। इसी वजह से 10 एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है। रायपुर मंडल के निपनिया-भाटापारा सेक्शन में रोड अंडरब्रिज के निर्माण के लिए ब्लॉक लिया गया है। इसके चलते 8 पैसेंजर ट्रेनों को रद्द करना पड़ा है।

          इन ट्रेनों के बदले गए रूट

          11754 रीवा-इतवारी एक्सप्रेस 2, 4, 6, 9, 11, 13, 16 और 18 मई 2026 को अपने निर्धारित मार्ग जबलपुर-नैनपुर-बालाघाट-गोंदिया-इतवारी के स्थान पर जबलपुर-नैनपुर-छिंदवाड़ा-इतवारी मार्ग से चलेगी। इसी तरह 11753 इतवारी-रीवा एक्सप्रेस 3, 5, 7, 10, 12, 14, 17 और 19 मई 2026 को पुराने मार्ग के बजाय इतवारी-छिंदवाड़ा-नैनपुर-जबलपुर रूट से संचालित की जाएगी।

          दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे

          दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन की 1052 एलएचबी कोच में लगेंगे सीसीटीवी कैमरे

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              जिले में डिजिटल जनगणना की शुरुआत, घर-घर सर्वे जारी

              कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। जिले में जनगणना-2027 के तहत डिजिटल जनगणना...