नई दिल्ली (एजेंसी)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), ऋषिकेश ने फैकल्टी के पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट aiimsrishikesh.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
वैकेंसी डिटेल्स
| पद का नाम | पदों की संख्या |
| प्रोफेसर | 29 |
| एडिशनल प्रोफेसर | 10 |
| एसोसिएट प्रोफेसर | 28 |
| असिस्टेंट प्रोफेसर | 52 |
| कुल पदों की संख्या | 119 |
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन
प्रोफेसर
- संबंधित विषय में MD/MS या DM/M.Ch (सुपर स्पेशलिटी)।
- नॉन-मेडिकल उम्मीदवार : मास्टर डिग्री के साथ पीएचडी।
- MD/MS के बाद 14 साल का अनुभव या DM/M.Ch के बाद 11-12 साल का अनुभव।
एडिशनल प्रोफेसर
- संबंधित विषय में MD/MS या DM/M.Ch (सुपर स्पेशलिटी)।
- नॉन-मेडिकल उम्मीदवार : मास्टर डिग्री के साथ पीएचडी।
- MD/MS के बाद 14 साल का अनुभव या DM/M.Ch के बाद 7 – 8 साल का अनुभव।
एसोसिएट प्रोफेसर
- संबंधित विषय में MD/MS या DM/M.Ch (सुपर स्पेशलिटी)।
- MD/MS के बाद 6 साल का अनुभव या DM/M.Ch के बाद 3-4 साल का अनुभव।
असिस्टेंट प्रोफेसर
- संबंधित विषय में MD/MS या DM/M.Ch (सुपर स्पेशलिटी)।
- MD/MS के बाद 3 साल का अनुभव।
- DM/M.Ch के बाद वर्क एक्सपीरियंस जरूरी नहीं है।
एज लिमिट
- पद के अनुसार, अधिकतम 50 – 58 साल
- एससी, एसटी : 5 साल की छूट
- ओबीसी : 3 साल की छूट
फीस
- सामान्य, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी : 3000 रुपए
- एससी/एसटी : 500 रुपए
- पीडब्ल्यूबीडी : नि:शुल्क
सिलेक्शन प्रोसेस
- मेरिट
- इंटरव्यू के बेसिस पर
सैलरी
- प्रोफेसर : 1,68,900-2,20,400 रुपए प्रतिमाह
- एडिशनल प्रोफेसर : 1,48,200-2,11,400 रुपए प्रतिमाह
- एसोसिएट प्रोफेसर : 1,38,300-2,09,200 रुपए प्रतिमाह
- असिस्टेंट प्रोफेसर : 1,01,500-1,67,400 रुपए प्रतिमाह
ऐसे करें आवेदन
- ऑफिशियल वेबसाइट aiimsrishikesh.edu.in पर जाएं।
- होमपेज पर जॉब/रिक्रूटमेंट टैब पर क्लिक करें।
- फॉर्म भरें और फीस का भुगतान करें।
- सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- फॉर्म जमा करें।
- आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट लेकर रखें।

