भारतमाला पर दर्दनाक हादसा : मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला, तीनो की मौत

      Date:

      जांजगीर-चांपा (AkhandBharatHNKP.Com)। जिले के बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डोंगरी-कोरबी के पास भारतमाला सड़क पर रविवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन लोगों को अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया।

          भारतमाला सड़क

          जानकारी के अनुसार, ग्राम डोंगरी-कोरबी निवासी दिलहरण दास वैष्णव (62 वर्ष), केदार बरेट (52 वर्ष) और संतु यादव (70 वर्ष) रोज की तरह सुबह करीब 5 से 6 बजे टहलने निकले थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर फरार वाहन और चालक की पहचान करने में जुटी हुई है। मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

          भारतमाला मार्ग पर मवेशी से टकराई कार, आईसीआईसीआई बैंक कर्मी की मौत

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              छत्तीसगढ़ में 30 जून से शुरू होगी इंजीनियरिंग कॉलेजों की काउंसिलिंग, 11,514 सीटों पर मिलेगा प्रवेश

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीटेक पाठ्यक्रम में...