बांग्लादेश में फिर एक हिंदू युवक की हत्या, बीएनपी नेता ने कार से कुचल कर मार डाला

      Date:

          ढाका/राजबाड़ी (एजेंसी)। बांग्लादेश एक और हिंदू युवक की सनसनीखेज हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के एक नेता ने हिंदू युवक को कार से कुचल कर मार डाला। यह घटना राजबाड़ी जिले में पेट्रोल पंप कर्मचारी एक हिंदू के साथ हुई। हिंदू युवक की क्रूर हत्या ने स्थानीय स्तर पर आक्रोश फैला दिया है। 30 वर्षीय रिपन साहा करिम फीलिंग स्टेशन में काम करता था। उसे ईंधन के भुगतान विवाद में एक वाहन के नीचे कुचलकर मार दिया गया। घटना शुक्रवार की सुबह लगभग 4:30 बजे हुई।

          बांग्लादेश

          पुलिस और स्थानीय गवाहों के अनुसार बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) का नेता अबुल हाशेम सुजन (55) राजबाड़ी जिला इकाई के पूर्व कोषाध्यक्ष और जूबो दल (बीएनपी की युवा विंग) का पूर्व जिला अध्यक्ष है। वह अपने ब्लैक लैंड क्रूजर जीप में आया था। पेट्रोल पंप पर करीब 5,000 टका मूल्य का ऑक्टेन भरवाया, लेकिन बिना भुगतान किए भागने की कोशिश की। जब रिपन साहा ने वाहन रोककर भुगतान मांगा, तो अबुल हाशेम सुजन और उनके ड्राइवर कमल हुसैन ने गुस्से में आकर अपशब्द कहे और वाहन तेज करके रिपन को उसके नीचे कुचल दिया।

          बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या, 23 दिन में 7वीं वारदात

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...