श्रम मंत्री देवांगन व जिलाध्यक्ष मोदी की अध्यक्षता में हुई भाजपा की बैठक, लिए गए कई निर्णय

      Date:

          कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। टीपी नगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस दौरान पार्टी की आगामी कार्ययोजना, संगठन की मजबूती और जनसेवा के संकल्प पर गहन और सार्थक चर्चा की गई।
          बैठक का नेतृत्व उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने किया।

          बैठक

          इस दौरान संगठन को और अधिक सक्रिय, सशक्त और जनोन्मुखी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इसके अतिरिक्त, भाजपा के प्रस्तावित जिला कार्यालय के भूमिपूजन, कार्यक्रम की रूपरेखा और अन्य तैयारियों को लेकर विस्तृत रणनीति भी तय की गई।

          बैठकबैठक में प्रदेश और जिला स्तर के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, मंडल अध्यक्ष-महामंत्री तथा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जो संगठन की एकजुटता और ऊर्जा का प्रतीक हैं। इस बैठक से यह स्पष्ट हुआ कि भाजपा अपने संगठनात्मक ढांचे को और सुदृढ़ करते हुए जनहितकारी कार्यों में तेजी लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

          धीवर समाज के मिलन समारोह में शामिल होंगे मंत्री लखनलाल देवांगन

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related