एसईसीएल के बिरंची दास को एमसीएल में अतिरिक्त जिम्मेदारी, मानव संसाधन निदेशक का सौंपा गया प्रभार

      Date:

      बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय द्वारा जारी आदेश के तहत केंद्रीय कोयला मंत्री की स्वीकृति के बाद साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास को महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड में निदेशक (मानव संसाधन) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। यह जिम्मेदारी 1 जुलाई 2026 से आगामी छह माह अथवा नियमित नियुक्ति होने तक प्रभावी रहेगी।

          बिरंची दास ने 20 मार्च 2024 को एसईसीएल में निदेशक (मानव संसाधन) का पदभार संभाला था। लगभग 30 वर्षों के अनुभव वाले श्री दास ने मानव संसाधन प्रबंधन, औद्योगिक संबंध, कर्मचारी कल्याण और सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनके नेतृत्व में एसईसीएल की प्रमुख सामाजिक पहल “एसईसीएल की धड़कन” के अंतर्गत जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित 300 बच्चों की सफल हृदय शल्य चिकित्सा कराई जा चुकी है। वहीं “एसईसीएल के सुश्रुत” योजना के दो चरण सफलतापूर्वक पूर्ण हुए हैं। यह देश के कोयला सार्वजनिक उपक्रमों की पहली ऐसी योजना बनी, जिसे भारत सरकार के प्रत्यक्ष लाभ अंतरण पोर्टल पर सूचीबद्ध किया गया। मानव संसाधन क्षेत्र में उनके कार्यकाल के दौरान वित्तीय वर्ष 2024-25 से अब तक 1,623 भू-स्वामियों तथा 946 आश्रितों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है। साथ ही कर्मचारी हित, औद्योगिक संबंधों और संगठनात्मक विकास के लिए कई नई पहलें सफलतापूर्वक लागू की गई हैं।

          कोयला क्षेत्र में लंबा अनुभव

          बिरंची दास ने अपने व्यावसायिक जीवन की शुरुआत वर्ष 1994 में महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड के तालचेर क्षेत्र स्थित देउलबेरा कोलियरी से प्रशिक्षु कल्याण अधिकारी के रूप में की थी। उन्होंने Utkal University, ओडिशा से कार्मिक प्रबंधन एवं औद्योगिक संबंध विषय में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त की है। वर्तमान में श्री बिरंची दास Chhattisgarh East Railway Limited तथा Chhattisgarh East-West Railway Limited के निदेशक मंडल के सदस्य के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              दर्री हसदेव बांध में युवती का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

              कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। जिले के दर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत हसदेव बांध...