चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर अमित शाह ने सीएम साय से की फोन पर चर्चा, हरसंभव मदद का दिया भरोसा

      Date:

      • गृहमंत्री ने ली छत्तीसगढ़ के हालात की जानकारी, मुख्यमंत्री ने कहा- प्रदेश में स्थिति पर लगातार नजर, अब तक बाढ़ या जनहानि की सूचना नहीं

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बन रही परिस्थितियों को लेकर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से फोन पर चर्चा की। गुरुवार को हुई बातचीत के दौरान शाह ने प्रदेश में बारिश और उससे उत्पन्न हालात की जानकारी ली। साथ ही केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।

          मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गृह मंत्री को बताया कि चक्रवात के प्रभाव से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश हो रही है, लेकिन अभी तक कहीं से भी बाढ़ या जनहानि की सूचना नहीं मिली है। राज्य सरकार पूरे हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है और किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन को सतर्क रखा गया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रदेशवासियों की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। संबंधित विभागों और जिला प्रशासन के बीच समन्वय बनाकर आवश्यक सावधानियां बरती जा रही हैं। जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने की तैयारी भी रखी गई है। मुख्यमंत्री ने प्रभावित राज्यों को हरसंभव सहायता देने के आश्वासन के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया।

          आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पुडुचेरी के मुख्यमंत्रियों से भी चर्चा

          अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के अलावा आंध्र प्रदेश, ओडिशा और पुडुचेरी के मुख्यमंत्रियों से भी फोन पर चर्चा कर चक्रवात से उत्पन्न परिस्थितियों की जानकारी ली। उन्होंने सभी प्रभावित राज्यों को केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

          चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ ने आंध्र प्रदेश के तट पर दी दस्तक, 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं; 50 ट्रेनें और 21 उड़ानें रद्द

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related