Monday, February 16, 2026

बीजेपी नेता ने पुजारी के भाई को पीटा, पुलिस में शिकायत

Date:

  • दुकान नहीं हटाने पर भड़का, खुद को घायल बताकर पहुंचा थाने

दुर्ग- भिलाई (AkhandBharatHNKP.Com)। भाजपा के पूर्व जनपद सभापति चंद्रहाश गोस्वामी ने नारथा गांव स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी के भाई को लात घूसों से पिटाई कर दी है। इस विवाद का कारण महायज्ञ आयोजन और मंदिर परिसर में लगने वाली दुकानों को पीछे करने का निर्देश बताया जा रहा है।

हनुमान मंदिर

पुलिस के अनुसार ग्राम नारथा में आयोजित रुद्र महायज्ञ के लिए मंदिर परिसर में दुकानों को हटाने का आदेश दिया गया था। मुख्य पुजारी भीम महाराज की दुकान को पीछे करने से इनकार करने पर उनके छोटे भाई रामगिरी गोस्वामी पर हमला किया गया। बीजेपी नेता चंद्रहाश गिरी गोस्वामी ने महायज्ञ के लिए मंदिर परिसर में बड़े-बड़े गड्ढे खोदे थे और आयोजन के लिए दुकानों को हटाने का निर्देश दिया था। पुजारी की दुकान इस क्षेत्र में होने के कारण विवाद उत्पन्न हुआ। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस यज्ञ के लिए ग्रामीणों से चंदा भी लिया गया, जबकि पिछले 10 वर्षों से यह यज्ञ सामान्य रूप से संपन्न होता रहा है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद भाजपा नेता ने थाने में खुद को घायल बताते हुए शिकायत दर्ज कराई। वहीं पीडि़त पक्ष ने भी शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नारथा गांव के रुक्खड़ नाथ धाम में गाय के गोबर से बनी हनुमानजी की प्रतिमा और शिवलिंग स्थापित हैं। 16 फरवरी को महायज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़े नेताओं को बुलाने की तैयारी की जा रही थी।

Share post:

Popular

More like this
Related

टी-20 वर्ल्डकप : भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया

कोलंबो (एजेंसी)। टी20 वर्ल्डकप में भारत और पाकिस्तान के...

श्रमिक सम्मेलन का आयोजन 18 को, दी जाएगी योजनाओं की जानकारी

कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। श्रम विभाग, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य निर्माण...

AIIMS NORCET 10 का नोटिफिकेशन जारी

नई दिल्ली (एजेंसी)। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली...