श्रमिक सम्मेलन का आयोजन 18 को, दी जाएगी योजनाओं की जानकारी

      Date:

          कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। श्रम विभाग, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल और असंगठित कर्मकार राज्य सामाजिक सुरक्षा मण्डल के संयुक्त प्रयास से जिले के श्रमिकों के लिए एक विशेष श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन 18 फरवरी बुधवार को सुबह 11 बजे राजीव गांधी ऑडिटोरियम, टी.पी. नगर, कोरबा में होगा।

          श्रमिक सम्मेलनकार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंत्री लखन लाल देवांगन होंगे। अध्यक्षता सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत करेंगी। विशिष्ट अतिथि के रूप में महापौर संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन कुमार सिंह और सभापति नूतन सिंह ठाकुर उपस्थित रहेंगे। इस सम्मेलन में श्रम विभाग के अधिकारी और कर्मचारी श्रमिकों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर श्रमिकों के लिए पंजीयन/नवीनीकरण काउंटर और स्वास्थ्य परीक्षण की सुविधा उपलब्ध रहेगी। सहायक श्रम आयुक्त कोरबा ने सभी श्रमिकों से अपील की है कि वे इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से भी कार्यक्रम में भाग लेकर इसे सफल बनाने का आग्रह किया है।

          पंजीयन के लिए आवश्यक दस्तावेज

          पंजीयन के लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक, परिवार के सदस्यो के आधार, 01 वर्ष में 90 दिवस निर्माण कार्य करने के सम्बन्ध में नियोजन की जानकारी, ओटीपी हेतु मोबाइल के साथ आये एवं लाइव फोटो हेतु स्वयं उपस्थित रहें। ऐसे निर्माण श्रमिक जो पूर्व से पंजीकृत हैं एवं पंजीयन हुए 05 वर्ष पूर्ण हो चुका है वे श्रमिक कार्ड के नवीनीकरण हेतु उपरोक्त दस्तावेज एवं पंजीयन कार्ड के साथ आये।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              आधी रात जिला अस्पताल में पहुंचा भालू, कर्मचारियों में मची अफरा-तफरी

              बालोद (AkhandBharatHNKP.Com)। बालोद जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल परिसर में...

              रेलवे सुरंग में दिखा तेंदुआ, लोको पायलट ने बनाया वीडियो, कर्मचारियों में मचा हड़कंप

              गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (AkhandBharatHNKP.Com)। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत...