युवाओं, किसानों और उद्योग के लिए नए अवसरों का बजट : सौरभ सिंह

      Date:

          कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर प्रेस क्लब तिलक भवन कोरबा में आयोजित प्रेस वार्ता में विकास, उद्योग और जनकल्याण के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रेसवार्ता के दौरान अध्यक्ष छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम (कैबिनेट मंत्री दर्जा) सौरभ सिंह ने कहा कि केंद्रीय बजट को विकासोन्मुख, रोजगार सृजन करने वाला बजट है।

          यह बजट देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ और विशेष रूप से कोरबा के लिए नए अवसरों के द्वार खोलने वाला है। उन्होंने कहा कि बजट में बुनियादी ढांचे के विकास, खनिज क्षेत्र को प्रोत्साहन, उद्योग विस्तार और रोजगार सृजन को प्राथमिकता दी गई है। इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी और युवाओं को बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेसवार्ता में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, प्रदेश मंत्री सुश्री रितु चौरसिया, सह संभाग प्रभारी रायपुर डॉ. राजीव सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चालवाली, जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, नवदीप नंदा, अर्जुन गुप्ता, शैलेंद्र यादव, एमआईसी मेंबर हितानंद अग्रवाल, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रिती स्वर्णकार, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा रामनारायण सराफ, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तम सिंह रनधावा, प्रदीप सिंह, नीरज ठाकुर, मनोज मिश्रा, दीपक चावड़ा व उदय श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया के पत्रकार उपस्थित रहे।

          युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए बड़े ऐलान

          सौरभ सिंह ने कहा कि यह बजट किसानों की आय बढ़ाने, महिलाओं को समान अवसर प्रदान करने और युवाओं को रोजगार से जोडऩे की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने बताया कि देश में नए रेलवे कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे, जिससे हाई-स्पीड ट्रेनों के माध्यम से यात्रा समय कम होगा और औद्योगिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related