इस वर्ष 22 अप्रैल को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट, श्रद्धालु 10 दिन पहले कर सकेंगे बाबा के दर्शन

      Date:

          देहरादून (एजेंसी)। इस वर्ष केदारनाथ धाम 22 अप्रैल को सुबह 8 बजे भक्तों के लिए खुलेंगे। महाशिवरात्रि के अवसर पर उखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में पंचकेदार गद्दी स्थल की ओर से वैदिक विधि और पंचांग गणना के आधार पर शुभ मुहूर्त की औपचारिक घोषणा की गई। इस बार कपाट वृष लग्न में खुलेंगे, जिसे धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना जाता है।

          केदारनाथ धामधार्मिक यात्रा को लेकर इस साल की तैयारी पहले ही शुरू हो गई है। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार केदारनाथ यात्रा 10 दिन पहले शुरू हो रही है जहां 2025 में कपाट 2 मई को खुले थे, वहीं इस बार श्रद्धालु 22 अप्रैल से बाबा केदार के दर्शन कर सकेंगे। तिथि घोषित होते ही शासन-प्रशासन और बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति ने यात्रा तैयारियों को तेज कर दिया है। पैदल मार्ग से बर्फ हटाने, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और यात्रियों के लिए सुविधाओं को दुरुस्त करने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। इस बार यात्रा को और भी सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              पुटु निकालने गए ग्रामीण को हाथी ने कुचला, दर्दनाक मौत

              कोरबा वन मंडल के पीडिया-तुर्रीकटरा जंगल में हादसा,...