गुजरात में भीषण सड़क हादसा : ट्रेलर से टकराकर दो हिस्सों में बंटी कार, सेना के जवान के परिवार के 7 लोगों की मौत

      Date:

      • तीन मासूम बच्चों समेत सात की गई जान, मृतकों में दो पुरुष और दो महिलाएं भी शामिल; कच्छ के जिला कलेक्टर ने की मौतों की पुष्टि

      कच्छ (एजेंसी)। गुजरात के कच्छ जिले में भुज-खावड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार और ट्रेलर के बीच हुई जोरदार टक्कर में एक ही परिवार के सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में तीन मासूम बच्चे, दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुआ परिवार भुज में तैनात उत्तराखंड के एक सेना के जवान का था। परिवार के साथ उनके रिश्तेदार भी कार में सवार थे।

          हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रेलर से टकराने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए और वह दो हिस्सों में बंट गई। टक्कर के बाद वाहन का मलबा सड़क पर दूर तक बिखर गया। दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोगों को गंभीर नुकसान पहुंचा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में जान गंवाने वाले लोग उत्तराखंड के रहने वाले एक सेना के जवान के परिवार और उनके रिश्तेदार थे। सेना का जवान भुज में तैनात बताया जा रहा है। देर रात हुए इस हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

          जिला कलेक्टर ने की सात मौतों की पुष्टि

          हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। कच्छ के जिला कलेक्टर अनिल राणावासिया ने दुर्घटना में सात लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। पुलिस मृतकों की आधिकारिक पहचान और हादसे से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच में जुटी है।

          महासमुंद में भीषण हादसा : खड़े ट्रक में जा घुसी एंबुलेंस, दो महिलाओं की मौत, तीन घायल

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related