29 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे जारी होंगे CG बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे

      Date:

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम 29 अप्रैल बुधवार दोपहर 2:30 बजे घोषित किए जाएंगे। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी दी है।

          इस वर्ष प्रदेशभर से कुल 5.66 लाख विद्यार्थियों ने बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लिया है। इनमें हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी दोनों कक्षाओं के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम माध्यमिक शिक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर रोल नंबर दर्ज कर आसानी से देख सकेंगे। परिणाम जारी होने के साथ ही लाखों छात्रों और अभिभावकों का इंतजार खत्म हो जाएगा। 10वीं के छात्रों के लिए यह रिजल्ट आगे विषय चयन का आधार बनेगा, जबकि 12वीं के विद्यार्थियों के लिए कॉलेज प्रवेश और करियर की अगली तैयारी का रास्ता खुलेगा।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भोरमदेव धाम में की पूजा-अर्चना, सुख-समृद्धि के लिए की कामना

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सपत्नीक श्रीमती कौशल्या साय...

              रायपुर के मेकाहारा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगी आग

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। राजधानी स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति अस्पताल...