दिल्ली में कांग्रेस की वोट चोर गद्दी छोड़ रैली, मोदी के खिलाफ नारेबाजी

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी)। दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस ने वोट चोर गद्दी छोड़ रैली का आयोजन किया। इस रैली में देशभर से कार्यक्रताओं ने भाग लिया। रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भाषण देंगे। साथ ही महासचिव प्रियंका गांधी, केसी वेणुगोपाल, जयराम रमेश, सचिन पायलट सहित कई वरिष्ठ नेता भी शामिल हुए।
          कांग्रेस कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने वोट चोर गद्दी छोड़ और मोदी तेरी कब्र खुदेगी के नारे लगाए। कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध में बैनर लेकर आए हैं। इसमें लिखा है- देश की जनता की अदालत का सबसे बड़ा गुनहगार कैदी नं. 420 ज्ञानेश कुमार। चुनाव आयोग बना है मोदी आयोग। इधर भाजपा ने पोस्टर जारी करते हुए लिखा कि तुम घुसपैठियों की सेवा में लगे रहो, हम देश की जनता की सेवा करते रहेंगे।

          सरकार ने संस्थाओं पर किया कब्जा

          कांग्रेस के महासचिव सचिन पायलट ने कहा- आज हम देश की सरकार को चुनौती देने के लिए साथ आए हैं। मैं सरकार से कहना चाहता हूं कि आपने जो संस्थाओं पर कब्जा किया हुआ है अब वो नहीं चलेगा। ये ताकत और पक्षपात से चुनाव जीतना चाहते हैं। दुनिया में भारत को लोकतंत्र का उदाहरण मानते हैं। राहुल गांधी ने इतनी बर सबूत दिए लेकिन चुनाव आयोग ने कोई जांच नहीं करी। हमें आंदोलन के लिए सड़क पर आना होगा। विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। सैकड़ों बीएलओ ने आत्महत्या कर ली। लेकिन सरकार सुनने को तैयार नहीं है।

          चुनाव आयोग किसी पार्टी के दबाव में ना आए : सचिन पायलट

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...