चुनाव आयोग किसी पार्टी के दबाव में ना आए : सचिन पायलट

      कोरबा में कांग्रेस की वोट चोर-गद्दी छोड़ो यात्रा, निकाली गई मशाल रैली

      Date:

          सचिन पायलटकोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट कोरबा में वोट चोर गद्दी छोड़ो अभियान के तहत निकाली गई मशाल रैली में भाग लिया। रैली के मंच से पायलट ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उतार-चढ़ाव बहुत देखे हैं, लेकिन अगर जनता के हक-अधिकारों के साथ खिलवाड़ होगा तो कांग्रेस सड़क पर उतरकर लड़ाई लड़ेगी।
          इस दौरान सचिन पायलट ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग को किसी सरकार या पार्टी के दबाव में नहीं आना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव आयोग से पूछे गए सवालों का जवाब भाजपा के प्रवक्ता दे रहे हैं। निहारिका स्थित सुभाष चौक से घंटाघर चौक तक निकली मशाल रैली में सैकड़ों कार्यकर्ता हाथों में मशाल लिए वोट चोर-गद्दी छोड़ो के नारे लगाते आगे बढ़े। इस दौरान पूरे मार्ग पर मशालों की रोशनी और गूंजते नारों ने माहौल को गरमा दिया। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि इस रैली ने कोरबा ही नहीं, पूरे प्रदेश में चुनावी माहौल को नई दिशा दी है। इस रैली में प्रदेश कांग्रेस की सहप्रभारी जरिता लेतफलांग, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव, पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, सांसद ज्योत्सना महंत, पूर्व केबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल, विधायक द्वय उमेश पटेल, देवेन्द्र यादव, रामकुमार साहू, हरीश परसाई, जिलाध्यक्ष मनोज चौहान, शहर जिलाध्यक्ष नत्थूलाल यादव, विकास सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।

          वोट चोरी पहली बार देखा : चरणदास महंत

          कांग्रेस नेता चरण दास महंत ने कहा कि डीजल, रेत, कबाड़ और कोयला चोरी तो देखी, लेकिन वोट चोरी पहली बार देखने को मिली। वहीं नेता दीपक बैज ने स्वास्थ्य कर्मियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आंदोलन का मुद्दा उठाया। उन्होंने युवा बेरोजगारी पर भी सरकार की उदासीनता की आलोचना की।

          मतदाता सूची में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया

          टीएस सिंहदेव ने मतदाता सूची में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया। पायलट ने कार्यकर्ताओं से इस अभियान को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के बीच जाकर यह संदेश देगी कि भाजपा सरकार केवल सत्ता के लिए काम कर रही है, जनता के हित के लिए नहीं।

          वोट-चोर-गद्दी छोड़ अभियान : रायगढ़ से भिलाई तक 16 से 18 सितंबर तक पदयात्रा

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              जज के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने वाले टीआई पर गिरी गाज, एसएसपी ने किया लाइन अटैच

              बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। फैमिली कोर्ट के न्यायाधीश के खिलाफ एफआईआर दर्ज...