मसूरी में शुरू हुआ कुलदीप यादव का हल्दी समारोह, क्रिकेट और बॉलीवुड सितारों की भीड़

      Date:

      मसूरी (एजेंसी)। क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी को लेकर मसूरी में समारोह शुरू हो चुके हैं। सुबह 11 बजे हल्दी की रस्म शुरू हुई, जो दोपहर करीब 2 बजे समाप्त हुई। हल्दी के बाद मेहमानों ने 20 हजार रुपए से अधिक कीमत वाली थाली का आनंद लिया और समारोह में डांस और मस्ती का दौर शुरू हो गया।

          कुलदीप यादव

          इस दौरान क्रिकेट और मनोरंजन जगत की कई हस्तियां मसूरी पहुंच चुकी हैं। क्रिकेटर रिंकू सिंह अपनी मंगेतर प्रिया सरोज के साथ नजर आए। युजवेंद्र चहल ने कहा भाई की शादी है, फुल डांस होगा। इसके अलावा कैलाश खेर और बॉलीवुड अभिनेता कुणाल कपूर भी समारोह में शामिल हुए। भारतीय टीम के फील्डिंग कोच टी. दिलीप और तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के पहुंचने की संभावना भी है। सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा और भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर भी समारोह में शामिल होने की उम्मीद है।

          बचपन की दोस्त से कर रहे शादी

          कुलदीप यादव अपनी बचपन की दोस्त वंशिका सिंह के साथ 14 मार्च को शादी के बंधन में बंधेंगे। मुख्य समारोह होटल के सेंट्रल लॉन में होगा। शाम 4 बजे साफा बंधाई की रस्म होगी और 5 बजे कुलदीप घोड़ी पर सवार होकर बारात लेकर निकलेंगे। होटल और आसपास के इलाकों में खास तैयारियां की गई हैं, और अभी दोस्त मस्ती और डांस का आनंद ले रहे हैं।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              हाईकोर्ट ने फार्मेसी काउंसिल रजिस्ट्रार की नियुक्ति को दिया अवैध करार

              बिलासपुर  (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस पीपी साहू ने...

              धीवर समाज की भव्य शोभायात्रा व झांकी 23 मार्च को

              भोजपुर चांपा में होगा आयोजन, कई जनप्रतिनिधि रहेंगे...