रायपुर के होटल में ठहरी दो उज्बेकिस्तान की युवतियों पर एफआईआर, तीन महीने की जांच के बाद कार्रवाई

      Date:

      • पासपोर्ट-वीजा के दस्तावेज नहीं दिखा पाईं, पुलिस ने डिटेंशन सेंटर में रखा था; अब दूतावास के जरिए डिपोर्ट की तैयारी

          रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके स्थित होटल एरिना बुटिक में ठहरी दो उज्बेकिस्तान की युवतियों के खिलाफ पुलिस ने तीन महीने की जांच के बाद एफआईआर दर्ज की है। युवतियों की गतिविधियां संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस ने पहले ही उन्हें हिरासत में लेकर रायपुर सेंट्रल जेल परिसर स्थित डिटेंशन सेंटर में रखा था।

          रायपुरपुलिस जांच के दौरान दोनों युवतियां पासपोर्ट और वीजा से जुड़े वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकीं। पूछताछ के दौरान भी उन्होंने अपने बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं दी। लगातार तीन महीने तक जांच चलने के बाद 13 मार्च को पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। दरअसल, 9 जनवरी 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तेलीबांधा स्थित होटल एरिना बुटिक में दो विदेशी युवतियां ठहरी हुई हैं और उनकी गतिविधियां संदिग्ध हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में दबिश देकर दोनों को हिरासत में लिया था। पुलिस के मुताबिक 10 मार्च 2026 तक कई बार मौका देने के बावजूद युवतियां भारत में रहने या यात्रा करने से जुड़े किसी भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सकीं। इसके बाद उनके खिलाफ आव्रजन और विदेशी विषयक अधिनियम 2025 की धारा 3, 21 और 23 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

          तीनों को उनके देश भेजने की तैयारी

          तेलीबांधा थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने बताया कि युवतियों को जनवरी में हिरासत में लेकर डिटेंशन सेंटर भेजा गया था। तीन महीने तक उन्होंने अपनी पहचान या अन्य जानकारी साझा नहीं की। अब एफआईआर दर्ज कर दूतावास से संपर्क किया गया है और प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों को उनके देश भेजने की तैयारी की जा रही है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              29 अप्रैल को दोपहर 2:30 बजे जारी होंगे CG बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 10वीं...

              29 अप्रैल को होगी कैबिनेट बैठक, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे अध्यक्षता

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य...