बेमेतरा (AkhandBharatHNKP.Com)। बेमेतरा-कवर्धा नेशनल हाईवे-30 पर मंगलवार रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कन्हेरा गांव के पास ट्रक और एंबुलेंस की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एंबुलेंस सवार दो लोगों की मौत हो गई। एक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे की जिला अस्पताल बेमेतरा में उपचार के दौरान मौत हुई।

हादसा खंडसरा चौकी क्षेत्र में हुआ। टक्कर की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना के बाद कुछ देर तक घटनास्थल पर अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एंबुलेंस क्रमांक सीजी 04 पीआर 4622 रायपुर के एक निजी अस्पताल की है। बताया गया कि एंबुलेंस कवर्धा क्षेत्र के एक गांव में शव छोड़ने के बाद रायपुर लौट रही थी। इसी दौरान दूसरी ओर से आ रहा ट्रक तिल्दा से चावल खाली कर कवर्धा की तरफ जा रहा था। कन्हेरा गांव के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। पुलिस के अनुसार हादसे में जान गंवाने वाले दोनों व्यक्ति एंबुलेंस से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं। हालांकि उनकी पहचान और दुर्घटना के वास्तविक कारणों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद पूरी स्थिति स्पष्ट होगी। हादसे के बाद खंडसरा चौकी पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों वाहनों की स्थिति, दुर्घटना के कारण और घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
सड़क हादसे में कॉन्स्टेबल के परिवार सहित 6 लोगों की दर्दनाक की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

