पीवी सिंधु ने रचा इतिहास, जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय बनीं, फाइनल में अकाने यामागुची को हराया

      Date:

      • दो साल बाद जीता खिताब और करियर का पहला सुपर-750 खिताब किया अपने नाम

      टोक्यो। भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जापान ओपन सुपर-750 बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। इसके साथ ही वह जापान ओपन जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। फाइनल में सिंधु ने मेजबान जापान की अकाने यामागुची को 21-17, 21-17 से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। 50 मिनट तक चले मुकाबले में सिंधु ने शुरुआत से अंत तक दमदार खेल दिखाया।

          पीवी सिंधु

          31 वर्षीय सिंधु ने चार वर्षों बाद यामागुची को किसी पूर्ण मुकाबले में हराया है। इससे पहले उन्होंने 2022 के थाईलैंड ओपन में जापानी खिलाड़ी को मात दी थी। पिछले वर्ष मलेशिया ओपन में यामागुची चोट के कारण मैच पूरा नहीं खेल सकी थीं। यह जीत सिंधु के लिए कई मायनों में खास रही। उन्होंने दो साल बाद कोई अंतरराष्ट्रीय खिताब जीता है और यह उनके करियर का पहला सुपर-750 खिताब भी है। इससे पहले उनका सबसे बड़ा खिताब 2019 विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप का स्वर्ण पदक था। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में चीन की चेन यू फेई हैमस्ट्रिंग चोट के कारण रिटायर्ड हर्ट हो गई थीं। उस समय सिंधु मुकाबले में बढ़त बनाए हुए थीं। वहीं क्वार्टर फाइनल में उन्हें जापान की पूर्व विश्व चैंपियन नोजोमी ओकुहारा के चोटिल होने के कारण वॉकओवर मिला था। दूसरे दौर में सिंधु ने चीन की हान यू को सीधे गेमों में हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई थी। इस ऐतिहासिक जीत के साथ पीवी सिंधु ने भारतीय बैडमिंटन को एक और बड़ी उपलब्धि दिलाई और अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का गौरव बढ़ाया।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related