पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में टीपी नगर चौक पर नारेबाजी, ट्रस्ट पदाधिकारियों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने की मांग
कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में चढ़ावा चोरी और कथित वित्तीय अनियमितताओं के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) ने टीपी नगर चौक पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच तथा ट्रस्ट के जिम्मेदार पदाधिकारियों पर भी कार्रवाई की मांग की।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि चढ़ावा चोरी के मामले में केवल निचले स्तर के कर्मचारियों पर कार्रवाई कर मामले को सीमित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों की भूमिका सामने आती है तो उनकी जवाबदेही भी तय की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश-विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था श्रीराम मंदिर से जुड़ी है और इस प्रकार की घटनाएं उनकी भावनाओं को आहत करती हैं। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने मांग की कि मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय, सदस्य अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कर निष्पक्ष जांच की जाए तथा दोष सिद्ध होने पर कठोर कार्रवाई की जाए।
पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद ने कहा कि चढ़ावे की कथित करोड़ों रुपये की गड़बड़ी, स्वर्ण जड़ित रामचरितमानस के गायब होने और चांदी की चोरी जैसे मामलों की व्यापक जांच आवश्यक है। उनका कहना था कि इतनी बड़ी घटनाएं केवल निचले स्तर के कर्मचारियों की संलिप्तता से संभव नहीं हो सकतीं। पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी ने विभिन्न धार्मिक स्थलों पर सामने आए कथित वित्तीय अनियमितताओं का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाती हैं। ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान ने कहा कि भाजपा को स्पष्ट करना चाहिए कि भगवान श्रीराम के नाम पर श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित चढ़ावे में कथित गड़बड़ी करने वालों को राजनीतिक संरक्षण क्यों दिया जा रहा है।
इस अवसर पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, प्रदेश सचिव विकास सिंह, बी एन सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष सपना चौहान, रेखा त्रिपाठी, जिला अध्यक्ष मनोज चौहान, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु, ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गजानंद साहु, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, अजा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नारायण कुर्रे, सेवादल अध्यक्ष प्रदीप पुरायणे, आनदं पालीवाल, एफ डी मानिकपुरी, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मो.शाहिद, ब्लॉक अध्यक्ष बसंत चंद्रा, पालुराम साहु, राजेन्द्र तिवारी, मण्डल अध्यक्ष सुरती कुलदीप, बुद्धेश्वर चौहान, रोपा तिर्की, इकबाल कुरैशी, अश्वनी पटेल, मनीष शर्मा, जवाहर निर्मलकर, पार्षद – रामगोपाल कुर्रे, रवि चंदेल, अनुज जायसवाल, सुकसागर निर्मलकर, प्रेमलता अविनाश बंजारे, अयोध्या मस्तुल कंवर, बद्री किरण, सुभाष राठौर, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संतोष राठौर, सनीष कुमार, मनहरण राठौर इंटक, पूर्व एल्डरमेन आरिफ खान, डॉ.रामगोपाल यादव, जिला पदाधिकारी संतोष यादव, सुरेश पटेल, दुष्यंत शर्मा, संजू पैकरा, अशोक लोध, पुष्पा पात्रे, अनवर रजा, पवन विश्वकर्मा, अजीत बर्मन, विवेक श्रीवास, आकाश प्रजापति, नितेश यादव, निलेश दिवान, रितिक वानखड़े, द्रोपति तिवारी, गायत्री चंद्रा, शशि अग्रवाल, ममता अग्रवाल, शांता मंडावे, संगीता श्रीवास, संतोषी यादव, क्रांति सोनी, माधुरी ध्रुव, लक्ष्मी महंत, टिंकी महंत, सुभद्रा सिंह, झलकुंवर, बसंती, चंद्रिका चौहान, दामिनी नेताम, अमीता सागर, सीमा कुर्रे, उत्तरा, चित्रलेखा, श्याम बाई, साबीदा खान, साेनु चौधरी, हिमांशु सिंह, अमित सिंह, कुंजबिहारी साहु, संतोष साहु, विनय जायसवाल, सुखनंदन सोनकर, आशीष गुप्ता, कृष्ण कुमार चौकसे, मो.यासीन, अमित साहु, अनिल सिंह, शहजाद अहमद खान, नवंरग निर्मलकर, मोहन लाल, रम्हन दास, अमित पन्ना, सचिन कुर्रे, तपन हलदार, अजय दीवान, अंजनी दीवान, रज्जाक खान, शेख नाजिर, मनोहर लाल, हरवेन्द्र सिंह, पांचो बाई, सहिल खान, डाॅ.देव जायसवाल, विनय कुमार, डॉ.सतीष चौहान, गणेश दास महंत, रवि टोप्पो, अंकित वर्मा, कमल किशोर, समसुद्दीन, निजामुद्दीन, ऐशवर्धन, देवीशीष श्रीवास, रामकुमार श्रीवास, संजय यादव, रामनारायण जायसवाल एवं फरीदा खान सहित अनेकों पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
नकटी गांव बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में कोरबा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

