नकटी गांव बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में कोरबा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

      Date:

      • पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बोले- गरीबों का आशियाना उजाड़कर विधायक कॉलोनी बनाना अमानवीय

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। रायपुर के नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवारी बाजार स्थित गांधी प्रतिमा के सामने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध जताया।

          जिला कांग्रेस कमेटी

          प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि सरकार के निर्देश पर प्रशासन ने रायपुर के माना क्षेत्र स्थित नकटी गांव में गरीबों के मकानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें बेघर कर दिया। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में इस तरह की कार्रवाई पूरी तरह अमानवीय और निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक कॉलोनी बनाने के नाम पर गरीब परिवारों का आशियाना उजाड़ा जा रहा है, जबकि कई विधायकों ने स्वयं मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इसका विरोध किया है और स्पष्ट कहा है कि गरीबों के घर तोड़कर उन्हें विधायक आवास नहीं चाहिए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि प्रदेश सरकार की यह कार्रवाई संवेदनहीनता का परिचायक है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के लिए पूरे गांव को उजाड़ देना मानवता के खिलाफ है और कांग्रेस इसका लगातार विरोध करेगी।

          कई परिवार बरसात में खुले आसमान के नीचे रात बिताने मजबूर 

          पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष नत्थूलाल यादव ने कहा कि बुलडोजर कार्रवाई के बाद कई परिवार बरसात में खुले आसमान के नीचे मलबे पर रात बिताने को मजबूर हैं। वहीं पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी ने कहा कि गांव में कई मकान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने थे और कुछ निर्माणाधीन थे। ग्रामीणों ने अपनी जीवनभर की जमा-पूंजी लगाकर घर बनाए थे, लेकिन प्रशासन की कार्रवाई ने उनके सपनों को एक झटके में तोड़ दिया। प्रदर्शन में महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष गजानंद साहू सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने नकटी गांव के प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने और सरकार से बुलडोजर कार्रवाई पर पुनर्विचार करने की मांग की।

          पंडित जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related