बालको का सामुदायिक विकास कार्य सराहनीय : मंत्री लखनलाल देवांगन

      Date:

      बालकोनगर (AkhandBharatHNKP.Com)। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) द्वारा नेहरू नगर में निर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण शनिवार को छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में किया गया। समारोह में कोरबा नगर निगम की महापौर संजू देवी राजपूत, बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार सिंह तथा वार्ड पार्षद कृपाराम साहू सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, स्थानीय नागरिक एवं बालको अधिकारी उपस्थित रहे।

          बालको

          कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत, सामुदायिक भवन के लोकार्पण एवं शिलापट्ट अनावरण के साथ हुई। अतिथियों ने भवन का निरीक्षण कर उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया तथा क्षेत्र में जनसुविधाओं के विस्तार के लिए बालको के प्रयासों की सराहना की। समारोह को संबोधित करते हुए मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि बालको औद्योगिक विकास के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण तथा आधारभूत संरचना के विकास के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि नेहरू नगर में निर्मित यह सामुदायिक भवन स्थानीय नागरिकों के लिए सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र साबित होगा। उन्होंने लोगों से भवन का अधिकतम उपयोग कर सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने का आह्वान किया। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि कंपनी का उद्देश्य बेहतर सामुदायिक सुविधाओं के माध्यम से लोगों के बीच सहयोग, सौहार्द और सामाजिक एकता को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास में गुणवत्तापूर्ण आधारभूत सुविधाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और बालको इस दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।

          विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

          नव-निर्मित सामुदायिक भवन में विभिन्न सामाजिक एवं सामुदायिक आयोजनों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। भवन में रैंप सहित विशेष व्यवस्थाएं भी की गई हैं, जिससे दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए इसकी पहुंच आसान हो सके। यह पहल समावेशी एवं सर्वसुलभ सार्वजनिक सुविधाओं के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। बालको ने सामुदायिक कल्याण और आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण के तहत वित्त वर्ष 2026 में 12 सामुदायिक शौचालय, 2 सामुदायिक मंच और 4 सामुदायिक भवनों का निर्माण कराया है। इन प्रयासों के माध्यम से कंपनी क्षेत्र में स्वच्छता, सामाजिक सहभागिता एवं सामुदायिक विकास को नई गति प्रदान कर रही है।

          विश्व पर्यावरण दिवस पर अनूठी पहल, बालको सीईओ ने किया ‘स्मृति उद्यान’ का शुभारंभ

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related