विश्व पर्यावरण दिवस पर अनूठी पहल, बालको सीईओ ने किया ‘स्मृति उद्यान’ का शुभारंभ

      Date:

      • प्रियजनों की याद में रोपे गए 100 से अधिक  पौधे, हरित विरासत सहेजने का संदेश

      बालकोनगर (AkhandBharatHNKP.Com)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से टाउनशिप परिसर में ‘स्मृति उद्यान’ की शुरुआत की। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार सिंह ने फीता काटकर उद्यान का उद्घाटन किया। इस दौरान 100 से अधिक प्रतिभागियों ने अमलतास के पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

          बालको

          कार्यक्रम में बालको के वरिष्ठ अधिकारी, यूनियन पदाधिकारी, कर्मचारी तथा उनके परिवारजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। ‘स्मृति उद्यान’ को केवल पौधारोपण अभियान तक सीमित नहीं रखा गया है, बल्कि इसे लोगों की भावनाओं और प्रकृति को जोड़ने वाली एक विशेष पहल के रूप में विकसित किया गया है। यहां लगाया गया प्रत्येक पौधा किसी प्रियजन की स्मृति, प्रेरणा और जीवन मूल्यों का प्रतीक बनेगा। इस अवसर पर सीईओ एवं निदेशक राजेश कुमार सिंह ने कहा कि स्मृति उद्यान प्रकृति के माध्यम से अपने प्रियजनों की यादों को सहेजने का अनूठा प्रयास है। यहां लगाया गया प्रत्येक पौधा एक कहानी, एक भावना और एक स्मृति के साथ विकसित होगा। उन्होंने कहा कि यह पहल जैव विविधता संरक्षण, पर्यावरणीय संतुलन और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित एवं टिकाऊ भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में दीर्घकालिक निवेश है।

          उद्यान स्मृतियों और हरियाली का जीवंत केंद्र बनेगा

          बालको प्रबंधन के अनुसार स्मृति उद्यान को एक सतत अभियान के रूप में आगे बढ़ाया जाएगा। भविष्य में कर्मचारी, उनके परिवारजन और समुदाय के सदस्य जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ, उपलब्धियों अथवा प्रियजनों की स्मृति में यहां पौधारोपण कर सकेंगे। समय के साथ यह उद्यान स्मृतियों और हरियाली का जीवंत केंद्र बनेगा। उद्यान में औषधीय गुणों से भरपूर अमलतास के पौधे लगाए गए हैं, जो भविष्य में अपने सुनहरे पीले फूलों से क्षेत्र की सुंदरता बढ़ाने के साथ-साथ मधुमक्खियों और तितलियों जैसे परागणकर्ताओं को आकर्षित कर जैव विविधता संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

          बीते तीन महीने में 4 हजार पौधों का रोपण

          कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण में शामिल सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र और जैविक खाद वितरित की गई, ताकि वे अपने घरों और आसपास लगाए गए पौधों की बेहतर देखभाल कर सकें। उल्लेखनीय है कि बालको ने बीते तीन महीनों में टाउनशिप के विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 4 हजार पौधों का रोपण किया है। इनमें 2 हजार बोगनवेलिया और 2 हजार पेंसिलवेनिया के पौधे शामिल हैं। फॉरेस्ट वॉकवे, नेहरू गार्डन और अन्य हरित स्थलों के विकास के साथ बालको लगातार पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य कर रहा है।

          बालको ने विभिन्न वार्डों में पेयजल आपूर्ति कर लोगों को दी राहत

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related