वॉशिंगटन में डिनर कार्यक्रम के दौरान गोलीबारी, बाल- बाल बचे डोनाल्ड ट्रम्प

      Date:

      वॉशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में आयोजित वार्षिक व्हाइट हाउस संवाददाता रात्रिभोज कार्यक्रम के दौरान शनिवार शाम गोलीबारी से हड़कंप मच गया। कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, उनकी पत्नी मेलानिया, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

          वाशिंगटन डीसी

          जानकारी के अनुसार, हमलावर ने होटल के बॉलरूम के बाहर अचानक गोलीबारी शुरू कर दी, जबकि राष्ट्रपति ट्रम्प और अन्य अतिथि अंदर मौजूद थे। घटना के तुरंत बाद सीक्रेट सर्विस ने राष्ट्रपति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बाद में हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोली चलने की आवाज सुनते ही कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए मेज और कुर्सियों के नीचे छिप गए। सुरक्षाकर्मियों ने तेजी से सभी अतिथियों को बाहर निकाला और स्थिति पर नियंत्रण पाया। घटना के करीब डेढ़ घंटे बाद डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि सीक्रेट सर्विस ने उनकी जान बचाई। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों की बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि घायल अधिकारी बुलेटप्रूफ जैकेट पहनने के कारण सुरक्षित है।

          हमलावर से पूछताछ जारी

          अमेरिकी जांच एजेंसियां हमलावर से पूछताछ कर रही हैं। उसके पास शॉटगन, हैंडगन और अन्य हथियार मिलने की जानकारी सामने आई है। पूरे मामले की जांच जारी है।

          प्रधानमंत्री मोदी ने हिंसा की निंदा की

          प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राष्ट्रपति ट्रम्प, प्रथम महिला और उपराष्ट्रपति सहित सभी लोग सुरक्षित हैं। उन्होंने लोकतंत्र में हिंसा की कड़ी निंदा भी की।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              लाल बहादुर शास्त्री संस्कृत यूनिवर्सिटी में 33 वैकेंसी, एज लिमिट 50 साल

              नई दिल्ली (एजेंसी)। लाल बहादुर शास्त्री नेशनल संस्कृत यूनिवर्सिटी,...

              मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने की मुलाकात

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राजधानी रायपुर स्थित...