सीजी बोर्ड ने जारी की 10वीं-12वीं अवसर परीक्षा की समय-सारणी, जुलाई से शुरू होंगी परीक्षाएं

      Date:

      रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) ने वर्ष 2026 की हाईस्कूल (10वीं) और हायर सेकेंडरी (12वीं) द्वितीय मुख्य (अवसर) परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा तिथियों की घोषणा के साथ ही विद्यार्थियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

          CGBSE

          मंडल द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार, 12वीं की अवसर परीक्षा 8 जुलाई से 22 जुलाई 2026 तक आयोजित की जाएगी, जबकि 10वीं की परीक्षा 9 जुलाई से 21 जुलाई 2026 तक संपन्न होगी। सभी परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक एक ही पाली में आयोजित की जाएंगी। 12वीं की परीक्षा की शुरुआत 8 जुलाई को हिंदी विषय से होगी, जबकि अंतिम परीक्षा 22 जुलाई को आयोजित की जाएगी। वहीं 10वीं के परीक्षार्थी 9 जुलाई से परीक्षा में शामिल होंगे। यह अवसर परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाती है जो मुख्य परीक्षा में सफल नहीं हो सके या अपने अंकों में सुधार करना चाहते हैं। परीक्षा कार्यक्रम जारी होने के बाद विद्यार्थियों को तैयारी का अंतिम अवसर मिल गया है। शिक्षा विभाग ने परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं तथा विद्यार्थियों को समय से परीक्षा केंद्र पहुंचने की सलाह दी गई है।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              CISF में ASI पैरामेडिकल स्टाफ भर्ती, 8 जून से आवेदन शुरू

              नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने...