दिल्ली : चलती कार में धमाका, 11 की मौत, प्रधानमंत्री मोदी ने अमित शाह से की बात

      24 लोग हुए घायल, दिल्ली, मुंबई, राजस्थान, यूपी में हाई अलर्ट, केन्द्रीय मंत्री अमित शाह अस्पताल पहुंचे

      Date:

           दिल्लीनई दिल्ली (एजेंसी) (AKHANDBHARATHNKP.COM)। दिल्ली लाल किले के पास कार में जोरदार धमाका हुआ है। ब्लास्ट में 11 लोगों की मौत हो गई है और 24 लोग घायल हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने बताया कि एक आई-20 कार के पिछले हिस्से में धमाका हुआ है।
          नई दिल्ली पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने बताया कि फोर्ट मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-1 के पास शाम 6.52 बजे ब्लास्ट हुआ। घटना के बाद गृह मंत्री अमित शाम अस्पताल पहुंचे। इधर पुलिस ने इलाके को घेर लिया है। फॉरेंसिक टीम पहुंच गई है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने गृहमंत्री अमित शाह से बात करके घटना की जानकारी ली थी। धमाके के बाद दिल्ली समेत मुंबई, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, हरियाणा, पंजाब और उत्तराखंड में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

          सीसीटीवी कैमरों की हो रही जांच

          केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा कि एनएसजी और एनआईए की टीमों ने एफएसएल के साथ मिलकर अब गहन जांच शुरू कर दी है। आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरों की जांच के आदेश दिए गए हैं। मैंने दिल्ली के पुलिस आयुक्त और स्पेशल ब्रांच प्रभारी से भी बात की है। दिल्ली के पुलिस आयुक्त और स्पेशल ब्रांच प्रभारी मौके पर मौजूद हैं।

          धमाकों से हिली घर की खिड़कियां

          बम धमाके बाद प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट के बाद इलाके में दहशत और अविश्वास का माहौल था। स्थानीय निवासी राजधर पांडे ने बताया कि उसने अपने घर से आग की लपटें देखीं। इसके बाद वह नीचे आकर देखने लगा कि क्या हुआ है? घर पर उसे एक जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी थी। धमाका इतना तेज था कि उसकी तीव्रता से घर की खिड़कियां हिल गईं।

          राहुल गांधी ने धमाके पर जताया दुख

          राहुल गांधी ने कहा, ‘दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए कार विस्फोट की ख़बर बेहद दर्दनाक और चिंताजनक है। इस दुखद हादसे में कई निर्दोष लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। इस दुख की घड़ी में अपने प्रियजनों को खोने वाले शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ा हूं और उनको अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं।’

          पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने प्रकट किया शोक

          दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, लाल किले के पास हुए धमाके की खबर बेहद चिंताजनक है। बताया जा रहा है कि इसमें कुछ लोगों की जान भी गई है, ये बेहद दुखद है। पुलिस और सरकार को तुरंत इसकी जांच करनी चाहिए कि ये धमाका कैसे हुआ और क्या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश तो नहीं है। दिल्ली की सुरक्षा को लेकर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती।

          दिल्ली में ब्लास्ट की साजिश नाकाम, दो आतंकी पकड़ाए

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              संजय पार्क में आवारा कुत्तों के हमले से 15 हिरणों की मौत, चार सस्पेंड

              अंबिकापुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर के संजय पार्क...

              एसडीएम के फर्जी हस्ताक्षर से तस्करी, 15 टन अवैध लकड़ी जब्त

              सूरजपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। सूरजपुर में अनुविभागीय अधिकारी (एसडीएम) शिवानी जायसवाल...