दिल्ली में ब्लास्ट की साजिश नाकाम, दो आतंकी पकड़ाए

      आईएसआईएस मॉड्यूल का हुआ पर्दाफाश

      Date:

          नई दिल्ली (एजेंसी) (AKHANDBHARATHNKP.COM)। राजधानी दिल्ली में पुलिस ने आतंकी संगठन आईएसआईएस मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने छापेमारी के दौरान दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, एक आतंकी को दिल्ली के सादिक नगर से गिरफ्तार किया गया है। वहीं दूसरे आतंकी को भोपाल से गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से कुछ संदेश मैटीरियल भी पुलिस ने बरामद किया है। दूसरे आतंकी का नाम अदनान है। बताया जा रहा है कि एक आतंकी दिल्ली का रहने वाला है। दूसरा मध्य प्रदेश का रहने वाला है।
          मिली जानकारी के अनुसार दोनों आतंकियों के निशाने पर दिल्ली के भीड़भाड़ वाले बाजार थे। आतंकियों की प्लानिंग भीड़भाड़ वाले बड़े बाजारों में ब्लास्ट करने की थी। दोनों आतंकी राजधानी में बड़े पैमाने पर आईईडी विस्फोट की योजना बना रहे थे। कथित तौर पर आतंकी अपनी योजना को अंजाम देने के अंतिम चरण में थे। इन्हें खुफिया एजेंसियों और विशेष सेल के संयुक्त अभियान में पकड़ लिया गया। गिरफ्तार किए गए गुर्गों से पूछताछ जारी है। एजेंसियां उनकी योजनाओं की पूरी जानकारी और वैश्विक आतंकी नेटवर्क से किसी भी संभावित संबंध का पता लगाने के लिए काम कर रही हैं। इस घटनाक्रम को सुरक्षा एजेंसियों और आम जनता के लिए एक महत्वपूर्ण राहत के रूप में देखा जा रहा है।

          फिदायीन हमलों की ले रहे थे स्पेशल ट्रेनिंग

          गिरफ्तार किए गए आतंकी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में अपनी गतिविधियों को संचालित कर रहे थे। वे न केवल आत्मघाती हमलों की योजना बना रहे थे। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल अपनी सक्रियता और सटीक खुफिया जानकारी के दम पर ऐसे कई अभियानों को सफलतापूर्वक अंजाम दे चुकी है। इन गिरफ्तारियों से एक बार फिर यह स्पष्ट हो गया है कि आतंकी संगठन लगातार अपनी रणनीतियों में बदलाव कर रहे हैं और युवाओं को बहकाकर अपने नापाक मंसूबों को पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं।

          सितंबर में भी गिरफ्तार हुए पांच संदिग्ध आतंकी

          बता दें कि इससे पहले सितंबर में दिल्ली पुलिस ने पाकिस्तान द्वारा संचालित पूरे भारत में फैले आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था और विभिन्न राज्यों में छापेमारी के बाद पांच कट्टरपंथी लोगों को गिरफ्तार किया था। दिल्ली, झारखंड, तेलंगाना और मध्य प्रदेश में की गई छापेमारी में हथियार, गोला-बारूद और बम बनाने वाले रसायन भी जब्त किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों का उद्देश्य न केवल तात्कालिक विस्फोटक उपकरण (आईईडी) तैयार करना था, बल्कि हथियार बनाने और कट्टरपंथी दुष्प्रचार फैलाने के लिए एक तंत्र बनाना भी था।

          मुंबई ट्रैफिक पुलिस को मिली धमकी, भारत में घुसे 14 पाकिस्तानी आतंकी

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              जज के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने वाले टीआई पर गिरी गाज, एसएसपी ने किया लाइन अटैच

              बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। फैमिली कोर्ट के न्यायाधीश के खिलाफ एफआईआर दर्ज...