टी-20 वर्ल्ड कप : भारत- पाकिस्तान का महामुकाबला आज, बारिश डाल सकती है खलल

      Date:

          कोलंबो (एजेंसी)। टी-20 वर्ल्ड कप में आज क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी प्रतिद्वंद्विता देखने को मिलेगी, जब भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे। मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। टॉस 6:30 बजे होगा।

          टी-20 वर्ल्ड कपकोलंबो में फिलहाल बारिश हो रही है और दिन में भी वर्षा की संभावना जताई गई है। हालांकि मैच के समय बारिश की आशंका लगभग 10 प्रतिशत के आसपास है, जिससे रोमांचक मुकाबले की उम्मीद बरकरार है। बता दें कि भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 2007 और 2024 में टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुकी है। टीम ने 2007 में अपना पहला खिताब पाकिस्तान को फाइनल में हराकर ही जीता था। दूसरी ओर पाकिस्तान राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 2009 की चैंपियन है, जबकि 2007 और 2022 में उसे उपविजेता रहना पड़ा।

          उस्मान तारिक की गेंदबाजी होगी चुनौती

          श्रीलंकाई पिच पर पाकिस्तान के गेंदबाज उस्मान तारिक भारतीय बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकते हैं। उनकी रुककर गेंदबाजी, स्पीड वेरिएशन और अलग एंगल से गेंद डालने की क्षमता बल्लेबाजों को परेशान कर सकती है।

          टी-20 वर्ल्ड कप में भारत की शानदार शुरुआत: यूएसए को 29 रन से हराया

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related