लाइवलीहुड कॉलेज में इको टूरिज्म सेक्टर का विशेष प्रशिक्षण संपन्न

      Date:

      • रैंप योजना के तहत 39 प्रतिभागियों को स्वरोजगार व उद्यमिता की दी गई जानकारी

          कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। भारत सरकार की रैंप योजना के अंतर्गत सीएसआईडीसी के तत्वाधान में तथा छत्तीसगढ़ शासन की नई उद्योग नीति 2024-30 के अनुरूप लाइवलीहुड कॉलेज कोरबा में इको टूरिज्म सेक्टर का सेक्टर स्पेसिफिक प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

          लाइवलीहुड कॉलेजप्रशिक्षण कार्यक्रम में इको टूरिज्म की व्यापक संभावनाओं पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला गया। प्रतिभागियों को होम-स्टे, फार्म-स्टे, ग्रामीण पर्यटन, नाइट कैंपिंग और ट्रैकिंग जैसे उभरते क्षेत्रों की व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही आधुनिक मार्केटिंग तकनीकों, ब्रांडिंग, डिजिटल प्रमोशन, ग्राहक प्रबंधन तथा ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग पर विशेष सत्र आयोजित किए गए। कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ शासन की उद्योग नीति 2024-30 के अंतर्गत उपलब्ध प्रोत्साहन, अनुदान एवं स्वरोजगार से संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने की प्रक्रिया भी समझाई गई। प्रशिक्षण के दौरान अभ्यर्थियों का उद्यम पंजीयन कराया गया, जिससे वे औपचारिक रूप से स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकें।

          इको टूरिज्म व स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा

          कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य अरुणेंद्र मिश्रा की उपस्थिति रही। द्वितीय दिवस पर जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र (डीआईसी) के प्रबंधक सिद्धार्थ तिवारी विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए और प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। इस उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम में कुल 39 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने इसे अत्यंत उपयोगी बताते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन की आवश्यकता जताई। यह पहल क्षेत्र में इको टूरिज्म और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुई।

          लाइवलीहुड कॉलेज में हैंडीक्राफ्टिंग सेक्टर का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              जय माँ गुरु : तो उसका पूर्ण क्षय होता है

              जय माँ गुरुजो व्यक्ति आश्रम के लिये शारीरिक, आर्थिक,...