श्रद्धा महिला मंडल ने वृद्धाश्रम में लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 25 बुजुर्ग महिलाओं का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

      Date:

      बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। श्रद्धा महिला मंडल, एसईसीएल बिलासपुर द्वारा 8 जून 2026 को माता रानी की कुटिया वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्ग महिलाओं के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा एवं एसईसीएल परिवार की प्रथम महिला श्रीमती शशि दुहन के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

          श्रद्धा महिला मंडल

          स्वास्थ्य शिविर में डॉ. पारुली साहू एवं उनकी टीम ने 25 वृद्ध महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। शिविर के दौरान रक्तचाप, नाड़ी परीक्षण, सीबीसी, आरबीएस, एचबीए1सी, लिवर प्रोफाइल, किडनी प्रोफाइल तथा लिपिड प्रोफाइल सहित विभिन्न जांचें निःशुल्क की गईं। जांच के बाद जरूरतमंद महिलाओं को निःशुल्क दवाइयों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान श्रीमती शशि दुहन ने वृद्धाश्रम की महिलाओं को हरसंभव सहयोग का आश्वासन देते हुए उनके स्वास्थ्य की नियमित निगरानी के लिए प्रतिमाह स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की घोषणा की।

          शिविर के समापन पर वृद्धाश्रम में रह रहे 25 बुजुर्गों को पौष्टिक नाश्ता एवं फल की टोकरियां वितरित की गईं। इस पहल के माध्यम से बुजुर्गों के प्रति सम्मान, स्नेह और अपनत्व का संदेश दिया गया।श्रद्धा महिला मंडल की सदस्याओं की सक्रिय सहभागिता से आयोजित यह स्वास्थ्य शिविर सामाजिक सेवा, करुणा और जनकल्याण के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण रहा। इस पहल से वृद्धाश्रम की महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलने के साथ उनमें सुरक्षा और आत्मीयता की भावना भी मजबूत हुई। इस अवसर पर महिला मंडल की उपाध्यक्षगण एवं सदस्याएं भी उपस्थित रहीं। उन्होंने वृद्धाश्रम में रह रही महिलाओं से आत्मीय मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनका उत्साहवर्धन किया।

          विश्व पर्यावरण दिवस पर एसईसीएल का हरित संकल्प, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत हुआ पौधरोपण

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              नशा जीवन को खोखला कर देता है : मंत्री लखनलाल देवांगन

              प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया नशामुक्त युवा फॉर...

              मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 5 अगस्त को होगी मंत्रिपरिषद की बैठक

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ राज्य...