नाली निर्माण के दौरान मिला मानव कंकाल, गांव में मचा हड़कंप, फॉरेंसिक जांच से होगी पहचान

      Date:

      कवर्धा (AkhandBharatHNKP.Com)। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के पंडरिया क्षेत्र अंतर्गत किशुनगढ़ गांव में नाली निर्माण के लिए खुदाई के दौरान मानव कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को झाड़ियों के बीच मानव खोपड़ी दिखाई दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

          जानकारी के अनुसार, गांव में वीबी-जी राम जी योजना के तहत नाली निर्माण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान मजदूरों को झाड़ियों के बीच मानव खोपड़ी दिखाई दी। घटनास्थल के आसपास पॉलिथीन, थैला, चप्पल और अन्य सामान मिलने की बात भी सामने आई है। इन वस्तुओं की जांच की जा रही है। मानव अवशेष किसके हैं, व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई और कंकाल वहां कैसे पहुंचा, इन सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं। मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है। वैज्ञानिक जांच से अवशेषों की स्थिति और पहचान से जुड़े तथ्यों का पता लगाने का प्रयास किया जाएगा।

          सभी पहलुओं पर जांच कर रही पुलिस

          डीएसपी भूपत सिंह के अनुसार, पुलिस मामले के सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। शुरुआती स्तर पर कंकाल या उससे जुड़ी सामग्री किसी अन्य स्थान से वहां पहुंचने की आशंका भी जताई गई है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। फॉरेंसिक रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              27 अक्टूबर को होगी मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में मंगलवार, 27...