माँझीपारा पहुंचे कलेक्टर, किसान चौपाल का लिया जायजा, एग्रीस्टेक में शत-प्रतिशत पंजीयन और फसल बीमा से जोड़ने के दिए निर्देश

      Date:

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के दौरे के दौरान ग्राम पंचायत तानाखार के माँझीपारा में आयोजित किसान चौपाल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कृषि विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने और अधिक से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जोड़ने के निर्देश दिए।

          निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि एग्रीस्टेक पोर्टल पर सभी पात्र किसानों का शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिन किसानों का अब तक पंजीयन नहीं हुआ है, उनका चिन्हांकन कर डोर-टू-डोर अभियान चलाया जाए, ताकि कोई भी किसान शासन की योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अधिक से अधिक किसानों का पंजीयन कराया जाए। इसके लिए किसानों को योजना के लाभ, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी देकर उन्हें योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया जाए। कलेक्टर ने कहा कि कृषि विभाग की सभी किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी किसान चौपाल के माध्यम से प्रभावी ढंग से किसानों तक पहुंचाई जाए। उन्होंने योजनाओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर विशेष जोर देते हुए पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

          अधिकारियों के साथ की समीक्षा

          निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन, एसडीएम पोड़ी-उपरोड़ा सहित कृषि विभाग और प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

          मेहनत और अनुशासन से ही मिलेगी सफलता, पढ़ाई के साथ खेलों में भी लें हिस्सा : कलेक्टर दुदावत

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              जरूरतमंदो की संजीवनी बना छत्तीसगढ़ का समाज कल्याण मॉडल

              रायपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। भारत जब विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में...