आंतरिक शिकायत समितियों को सक्रिय करें सभी विभाग : विजया रहाटकर

      Date:

      • महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों को रोकने की दिशा में दिए आवश्यक निर्देश

      कोरबा (AkhandBharatHNKP.Com)। कोरबा में राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती विजया रहाटकर ने अधिकारियों की बैठक लेकर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर कड़े निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को अपने यहां आंतरिक शिकायत समितियां गठित कर उन्हें सक्रिय रूप से संचालित करने और उनकी वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा।

          श्रीमती विजया रहाटकर

          कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में उन्होंने स्पष्ट कहा कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर नियंत्रण तभी संभव है, जब पुलिस और प्रशासन मिलकर काम करें। उन्होंने कार्यस्थलों पर महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल बनाने, शिकायतों की निष्पक्ष जांच करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अध्यक्ष ने नाबालिग बच्चियों से जुड़े मामलों में पॉक्सो एक्ट के तहत त्वरित कार्रवाई, छेड़छाड़ और घरेलू हिंसा के मामलों में तुरंत एफआईआर दर्ज करने पर जोर दिया। इसके साथ ही दहेज उत्पीडऩ, लैंगिक शोषण, अंधविश्वास और टोना-टोटका से जुड़ी प्रताडऩा के मामलों में भी कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी कहा कि 10 से अधिक कर्मचारियों वाले निजी संस्थानों, दुकानों और अन्य कार्यस्थलों में भी आंतरिक शिकायत समितियां बनाना अनिवार्य है।

          साथ ही मनरेगा और स्वयं सहायता समूहों जैसे कार्यस्थलों में भी इन समितियों को सक्रिय रखने और महिलाओं को जागरूक करने के लिए प्रचार-प्रसार करने को कहा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने महिला अपराधों और सोशल मीडिया से जुड़े मामलों की जानकारी दी, जबकि निगमायुक्त आशुतोष पांडेय ने आयोग के निर्देशों का पालन करने का भरोसा दिलाया। बैठक में जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

          योजना का लाभ दिलाने दिए निर्देश

          बैठक में विभिन्न सरकारी योजनाओं—बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सुकन्या समृद्धि योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना और महतारी वंदन योजना—की समीक्षा करते हुए महिलाओं को इनका अधिक लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए।

           

              Share post:

              Popular

              More like this
              Related

              जज के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने वाले टीआई पर गिरी गाज, एसएसपी ने किया लाइन अटैच

              बिलासपुर (AkhandBharatHNKP.Com)। फैमिली कोर्ट के न्यायाधीश के खिलाफ एफआईआर दर्ज...