नई दिल्ली (एजेंसी) (AkhandBharatHNKP.Com)। 74वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में टॉप 30 में जगह बनाने वाली भारत की मनिका विश्वकर्मा कामयाब रहीं लेकिन टॉप 12 में नहीं पहुंच सकीं। बता दें कि इससे पहले मनिका ने 18 अगस्त 2025 को मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब अपने नाम किया था।
मनिका विश्वकर्मा ने एक इंटरव्यू में बताया कि वो चार साल की थी और टीवी पर एक मूवी देख रही थीं। उसमें एक गाना चल रहा था। गाने में एक लेडी लाल साड़ी में एंटर करती हैं। जब उन्होंने अपनी मां से पूछा कि ये लेडी कौन है तो उन्होंने जवाब दिया- वो ब्रह्मांड की सबसे खूबसूरत लड़की है, दुनिया से परे है। उसी समय मनिका ने डिसाइड कर लिया था कि उन्हें यही बनना है। मूवी थी मैं हूं ना और वो लेडी थी सुष्मिता सेन। सुष्मिता 1994 की मिस यूनिवर्स रह चुकी हैं। एक इंटरव्यू में मनिका बताती हैं कि उनकी मां टीचर हैं और उन्होंने ही हमेशा से मोटिवेट किया कि मनिका ब्यूटी पेजेंट में हिस्सा ले। मां का कहना था कि सिर्फ पढ़ाई ही नहीं करनी है। पढ़ाई के अलावा एक्स्ट्रा करिकुलर एक्टिविटीज में हिस्सा लेना है। वो कहती थीं कि मुझे टॉपर नहीं चाहिए, मुझे आलराउंडर चाहिए।
पेंटिग कॉम्पिटीशन के लिए 3 बार दिल्ली आईं
कॉलेज में एडमिशन लेने के पहले वो तीन बार दिल्ली आईं। इसकी वजह थी इंडिया आर्ट फेयर। ये दुनिया का सबसे बड़ा आर्ट एग्जिबिशन है। इसमें पूरी दुनिया के 2500 आर्टिस्ट हिस्सा लेते हैं। मनिका सरलिज्म यानी रहस्यमय और प्रतीकात्मक पेंटिंग करती हैं। ये कंप्लीट फाइन आर्ट नहीं है। ये फाइन आर्ट और फैंटेसी के बीच का है। इसके बाद उन्होंने स्केचिंग भी करना शुरू किया। फिर वो एक्रैलिक पेंटिंग भी करने लगीं।

